डेस्कः सोमवार को जन्मू-कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रामनगर इलाके के खगोट क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गई। इस हादसे में अबतक लोगों लोगों की मौत हो गई है और करीब 20 यात्री घायल है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मौके पर कई एंबुलेंस भेजी गई हैं और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटे हैं।
झारखंड ट्रेजरी घोटाला:जमशेदपुर और देवघर में भी गड़बड़ी के संकेत, हटेंगे छह जिलों में जमे कर्मी
इस भीषण सड़क हादसे पर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा, “उधमपुर में हुआ दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भगवान उन्हें हिम्मत दे। घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस, SDRF और हेल्थ डिपार्टमेंट को प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने का निर्देश दिया है।”

एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के बेटे सिद्धार्थ ने पिता से कहा-सरेंडर कर दीजिए, पुलिस से भी की गोली नहीं मारने की अपील
हादसे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का पोस्ट
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऊधमपुर के रामनगर में हुए भीषण बस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बचाव कार्यों की जानकारी साझा की है।उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त (DC) ऊधमपुर से बात की है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने लिखा- अभी-अभी ऊधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात कर गांव कनोत (Kanote) के पास हुए दुखद सड़क हादसे की जानकारी ली है। रामनगर से ऊधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।
Just now spoke to DC Udhampur, Sh Minga Sherpa after learning about a tragic road accident, less than an hour ago, at village Kanote, involving a public transport bus on way from Ramnagar to Udhampur .
The rescue operation has been immediately undertaken. Heavy casualties…
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) April 20, 2026


