झारखंड ट्रेजरी घोटाला:जमशेदपुर और देवघर में भी गड़बड़ी के संकेत, हटेंगे छह जिलों में जमे कर्मी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2026

झारखंड ट्रेजरी घोटाला:जमशेदपुर और देवघर में भी गड़बड़ी के संकेत, हटेंगे छह जिलों में जमे कर्मी

रांचीः झारखंड में ट्रेजरी घोटाले के बढ़ते दायरे के साथ गड़बड़ी का स्तर बड़ा होने के संकेत मिलने लगी हैं। बोकारो, हजारीबाग, रांची और रामगढ़ के बाद अब जमशेदपुर और देवघर की ट्रेजरी में भी गड़बड़ी की जानकारी मिली है। यहां कुबेर पोर्टल की प्रारंभिक जांच में अधिक भुगतान का मामला उजागर हुआ है।

एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के बेटे सिद्धार्थ ने पिता से कहा-सरेंडर कर दीजिए, पुलिस से भी की गोली नहीं मारने की अपील
इस पर वित्त विभाग ने दोनों जिलों में विशेष जांच का निर्देश दिया है। इससे पहले बोकारो और रामगढ़ में बिल प्रोसेसिंग में देरी और भुगतान विसंगति में देरी और भुगतान विसंगति के मामले सामने आये थे, जबकि पलामू और रांची में डाटा एंट्री और सत्यापन में लापरवाही की शिकायतें मिली थीं। जमशेदपुर व देवघर में भी ऐसी ही गड़बड़ी की आशंका है। इसे देखते हुए विभाग ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को ट्रेजरी घोटाले की जांच के लिए वरीय आईएएस अधिकारी अभिताभ कौशल की अध्यक्षता में गठित कमेटी की पहली बैठक होगी। बैठक में मामले की जांच को लेकर कमेटी के अधिकारी विमर्श कर रूपरेखा तय करेंगे।

See also  लोहरदगा के फोरलेन निर्माण स्थल पर रोलर में आग लगाने का प्रयास, पुलिस से अपराधियों की मुठभेड़

झारखंड में आज भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, डालटनगंज में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, रांची में 40 के करीब
हटाये जायेंगे लेखापाल और कंप्यूटर ऑपरेटर तकः वित्त विभाग ने बोकारो, रांची, रामगढ़, पलामू, जमशेदपुर और देवघर ट्रेजरी में तीन वर्षो से जमे अधिकारी और कर्मियों को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। इसमें लेखापाल पदाधिकारी, लेखपाल, क्लर्क से लेकर अनुबंध पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर तक शामिल हैं। इसे लेकर सभी संबंधित जिलों में निर्देश भेज दिया गया है।
एक ही जिले में दोबार पोस्टिंग नहींः वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों और कर्मियों का एक जिले में तीन वर्ष पूरा हो चुका है, उन्हें उसी जिले या पूर्व में कार्यरत जिलों में दोबार पदस्थापित नहीं किया जायेगा। उनको नये जिलों में भेजने का निर्देश दिया गया है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। विभाग ने विभिन्न विभागों के डीडीओ की जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा है। वित्तीय प्रबंधन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यो में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिये गये हैं।

See also  हजारीबाग के बड़कागांव में डेकोरेशन और पटाखों की दुकान में भीषण आग,लाखों का सामान जलकर खाक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now