निठारी कांड का आरोपी रहा सुरेंद्र कोहली ने लगाई फांसी, मंदिर के सामने फंदे से लटका मिला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2026

निठारी कांड का आरोपी रहा सुरेंद्र कोहली ने लगाई फांसी, मंदिर के सामने फंदे से लटका मिला

डेस्कः बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है। वह हरिद्वार में एक मंदिर के सामने अपनी चाय की दुकान के बाहर फांसी पर लटका मिला है।उसका शव उत्तरी हरिद्वार के सप्त सरोवर क्षेत्र में लालमाता मंदिर के सामने स्थित चाय की दुकान में मिला। वह पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में नाम बदलकर रह रहा था और भूपतवाला में चाय की दुकान चलाता था। उसका शव चाय की दुकान में फंदे से टंगा मिला।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था कोली
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से हरिद्वार में रह रहा था और चाय का खोखा किराए पर लेकर कारोबार कर रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को दुकान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

See also  बिहार के 10 शहरों से उड़ान भरेंगे छोटे विमान, एयरपोर्ट बनने के बाद हवाई सेवा होगी शुरू

हर एंगल से की जा रही कोली सुसाइड मामले की जांच
शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई है, जो निठारी मामले में आरोपी रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

2025 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों में किया था बरी
सुरेंद्र कोली का नाम साल 2006 में सामने आए निठारी हत्याकांड से जुड़ा था। लंबे समय तक चले मुकदमों में उसे कई मामलों में दोषी ठहराया गया था। हालांकि, बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कई मामलों में उसे बरी कर दिया था। जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने भी उसके खिलाफ 12 मामलों में बरी किए जाने के फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने लंबित अंतिम मामले में भी उसकी दोषसिद्धि को रद्द करते हुए उसे बरी करने का आदेश दिया था। अदालत ने उसे तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया था।

See also  पीएम मोदी ने  झारखंड में  जिस पानी के घोटाले का किया जिक्र उसकी क्या है पूरी कहानी,  इंजीनियर्स की क्यों रुक गई है सैलरी; पढ़िए पूरी रिपोर्ट

निठारी कांड क्या था?
निठारी कांड साल 2005-2006 के बीच नोएडा के निठारी गांव में बच्चों-युवतियों की गुमशुदगी और हत्या से जुड़ा एक सीरियल मर्डर केस था। उस दौरान निठारी गांव के कई बच्चे अचानक गायब हो गए थे। बाद में मोनिंदर सिंह पंढेर की सेक्टर-31 वाली कोठी के पीछे बने नाले में कई नर कंकाल व हड्डियां बरामद हुई थीं, जिससे सनसनी फैल गई थी। इसी मामले में पंढेर के घर नौकरी करने वाला सुरेंद्र कोली भी आरोपी था लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई सुरेंद्र कोली की मौत
हरिद्वार में अब उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now