रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री की मां अभी दो दिन पहले ही हैदराबाद से इलाज कर रांची लौटी थी। गुरुवार देर शाम सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

इससे पहले झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के दो दिन मुख्यमंत्री अपनी मां को लेकर हैदराबाद गए थे। करीब एक हफ्ते हैदराबाद में रहने के बाद वो स्वस्थ हो गई थी, इसके बाद पूरा परिवार रांची लौट आया था। गुरुवार को दिवंगत सुदिव्य सोनू के श्राद्धकर्म से लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एक बार फिर से मां रूपी सोरेन को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल गुरुवार शाम पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉक्टरों की टीम से लगातार संपर्क में है। डॉक्टरों की टीम रूपी सोरेन की इलाज कर रही है।





