गुरुजी क्रेडिट कार्ड में 04 की जगह 10.65 प्रतिशत ब्याज वसूल रहे बैंक, वित्त मंत्री ने कहा गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2026

गुरुजी क्रेडिट कार्ड में 04 की जगह 10.65 प्रतिशत ब्याज वसूल रहे बैंक, वित्त मंत्री ने कहा गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी

रांचीः झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तकनीकी जटिलता से समय पर ऋण की किस्त लौटाने वाले कई लाभुक छात्रों के अभिभावक परेशान है। उच्च् शिक्षा के लिए छात्रों को योजना के तहत मात्र 04 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाता है। लेकिन तय नीति के अनुसार कई लाभुकों को सरकारी सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ताजा मामलों के अनुसार, बैंक छात्रों से 10.45 प्रतिशत से लेकर 10.65 प्रतिशत तक की दर से ब्याज वसूल रहे हैं, जबकि नियमानुसार शेष 5.55 से अधिक की राशि सरकार द्वारा लाभुक के खाते में लौटायी जानी है। मामले में विभाग का कहना है कि चूंकि यह योजना पहली बार शुरू हुई है, इस कारण कुछ तकनीकी परेशानी आयी है, इसको दूर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैतृक गांव नेमरा गए, संथाली समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल, परंपरागत तरीके से नाइके बाबा का हुआ चयन
बीओआई की सचिवालय शाखा के चीफ मैनेजर अमित दुबे ने कहा कि लोन देने वाले ब्रांच को सामान्य दर 10.65% से ही ब्याज की गणना करनी होती है। 6.65% की अंतर राशि कॉरप्स बैंक से मिलने पर लाभुकों को वापस करना है। एक बार कॉरप्स बैंक से राशि जारी हुई थी पर उसे वापस कर दिया गया। इसलिए 10.65% ब्याज लिया जा रहा है।

See also  झारखंड की GDP ग्रोथ देश से ज्यादा, प्रति व्यक्ति आय 1 लाख के पार,वित्तमंत्री ने विधानसभा में पेश किया Economic Survey

मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, हाथियों ने बरकाकाना-बरवाडीह रेल लाइन को किया ठप, कई ट्रेनें फंसी रही
वित्त मंत्री : महत्वाकांक्षी योजना,गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी
गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराना है, ताकि पैसों की कमी पढ़ाई में बाधा न बने। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यदि छात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है या परेशानी हो रही है तो संबंधित बैंक और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। एचडीएफसी, बैंक ऑफ इंडिया या अन्य बैंक जो इस योजना के तहत ऋण दे रहे हैं, उन्हें तय नियम के अनुसार राशि देनी होगी।
एचडीएफसी : रिलीज आदेश नहीं, इसलिए बैंकों को नहीं दी गई राशि
कॉरप्स बैंक एचडीएफसी के राज्य प्रभारी प्रतिनिधि नवनीत गांधी ने कहा कि ब्याज मद का कॉरप्स फंड बैंक के पास उपलब्ध है। लेकिन यह राशि विभाग के रिलीज आदेश के बाद ही संबंधित बैंकों को दी जा सकती है। चूंकि विभाग की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है, इसलिए अंतर राशि जारी नहीं की गई है।

See also  वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में बजट को लेकर की बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की भी रही मौजूद

ढुलू महतो ने संजीव कुमार को दिया समर्थन, सिंह मेंशन पर साधा निशाना, कहा-खून चूसने वाले को नहीं, खून देने वाले को मेयर बनाओ
गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्रों को 4% सालाना ब्याज दर पर शिक्षा ऋण देने का प्रावधान है। योजना के अनुसार 4% से अधिक जो भी ब्याज बनता है, उसकी भरपाई राज्य सरकार करती है। सरकार ने एचडीएफसी बैंक को अतिरिक्त ब्याज समायोजन के लिए राशि भी दे रखी है। लेकिन बैंक ऑफ इंडिया छात्रों से 4% की जगह 10.65% की दर से ब्याज वसूल रहा है। नियम के मुताबिक 6.65% अतिरिक्त ब्याज की राशि कॉरप्स बैंक एचडीएफसी को सब्सिडी के रूप में संबंधित बैंक को देनी है, ताकि छात्रों से सिर्फ 4% ही लिया जाए। सरकार ने इसके लिए 5 करोड़ रुपए का कॉरप्स फंड पहले ही जारी कर दिया है। इसके बावजूद छात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मामले में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

See also  झारखंड सरकार राज्य की सभी लड़कियों को देगी 10-10 हजार रुपये की सहायता, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गणतंत्र दिवस पर की घोषणा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now