ढुलू महतो ने संजीव कुमार को दिया समर्थन, सिंह मेंशन पर साधा निशाना, कहा-खून चूसने वाले को नहीं, खून देने वाले को मेयर बनाओ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 17, 2026

ढुलू महतो ने संजीव कुमार को दिया समर्थन, सिंह मेंशन पर साधा निशाना, कहा-खून चूसने वाले को नहीं, खून देने वाले को मेयर बनाओ

धनबादः डिगवाडीह गणेश मैदान में सोमवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन एटक बीसीसीएल जोन के कार्यकर्ताओं की सभा हुई सभा में यूनियन अध्यक्ष सह विधायक शत्रुघ्न महतो व सचिव सह सांसद ढुलू महतो ने नगर निगम के चुनाव में मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को समर्थन देने का घोषणा किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैतृक गांव नेमरा गए, संथाली समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल, परंपरागत तरीके से नाइके बाबा का हुआ चयन
सांसद ढुलू महतो ने परोक्ष रूप से सिंह मेंशन पर प्रहार करते हुए कहा कि आज तक इस घराने के लोगो ने धनबाद में सिर्फ हत्या की राजनीति कर लोगों को डरा धमका कर संपत्ति अर्जित करने का काम किया है। ऐसे लोगों ने मजदूरों और किसानों की अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले की हत्या करवाने का इतिहास रचा है।

दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गुमला एडीजे की अदालत ने तांत्रिक को दी फांसी की सजा, दो लाख जुर्माना भी लगाया
उन्होंने कहा कि आज तक जिले में जितने भी हत्या, लूट व कोलियरियों में चोरी की घटनाएं हुई है उन सभी घटनाओं के तार इस चर्चित घराने से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने लोगों का सिर्फ खून चूसने, खून बहाने व हाथ तोड़ने का काम किया है। उन्होंने लोगो से खून चूसने वाले माफिया प्रत्याशी से बचते हुए मेयर पद के ईमानदार हाथ जोड़ने वाले प्रत्याशी संजीव कुमार को जिताने की अपील की है।

See also  धनबाद के बीएसएस वुमैन कॉलेज का गेट पोस्टरों से पटा, प्रेमी ने प्रेमिका से ऐसे मांगी माफी

हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि नगर निगम के मेयर चुनाव में एक तरफ झरिया को उजाड़ने वाले है तो दूसरी तरफ विकास की संकल्प लेकर आए संजीव कुमार है। अब लोगों को तय करना है कि धनबाद का विनाश करने वाला को चुनना है या विकास करने वाले संजीव को भारी मतों से विजय बनाकर मेयर बनाना है।भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि आधी झरिया उजड़ गई है। झरिया को उजाड़ने में कौन लगा है इसे परखें। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें एक मौका दे। उन्होंने लोगो से नया झरिया बनाने के लिए उन्हें विजय बनाने की अपील की। सभा की अध्यक्षता मो. शरीफ, संचालन एटक नेता सतेंद्र गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन नंदू यादव ने किया। मौके पर विकास मुखर्जी, छोटू राम, मनोज मुखिया, अनुज सिन्हा, मुन्ना वर्मा, सुजीत मंडल, रामाशीष यादव थे।

See also  रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, खिड़की का शीशा टूटा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now