माओवादी छोटू खरवार की हत्या का आरोपी नक्सली चंद्रदेव सिंह गिरफ्तार, दो AK-47, चार मैगजीन बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2024

माओवादी छोटू खरवार की हत्या का आरोपी नक्सली चंद्रदेव सिंह गिरफ्तार, दो AK-47, चार मैगजीन बरामद

लातेहार: 27 नवंबर 2024 को हुए भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर छोटू खरवार की हत्या के मुख्य आरोपी चंद्रदेव सिंह को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चंद्रदेव सिंह मनिका थाना क्षेत्र के कुई गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से दो एके-47, चार मैगजीन, 91 चक्र कारतूस समेत बड़ी संख्या में अन्य सामानों को बरामद किया है।

GgC6UxhaQAA2qgM

रांची में होटल के मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मनिका थाना क्षेत्र के दुंद-कर्मही इलाके में नक्सली की तलाश में छापेमारी शुरू की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर माओवादी चंद्रदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल पर चलाए गए सर्च अभियान में पुलिस ने दो एके-47 राइफल, 91 जिंदा गोली समेत तीन डायरी तथा अन्य सामान बरामद किए।

GgC6SpSbwAA6B0r

खूंटी में अपराधियों का तांडवः दो शोरूम में की फायरिंग, बाल-बाल बचे सुरक्षा गार्ड
SP कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली चंद्रदेव सिंह माओवादी कमांडर छोटू खरवार के हत्याकांड का अभियुक्त है। SP ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी से जब पूछताछ की गई तो उसने यह कबूल किया कि छोटू खरवार की हत्याकांड में वह शामिल था।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली चंद्रदेव सिंह पर विभिन्न थाना क्षेत्र में 6 से अधिक उग्रवादी हिंसा के मामले दर्ज हैं।

See also  दुमका में तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन को कुचला, बिहार के दो मजदूरों की मौके पर हुई मौत, तेज रफ्तार बोलेरा को लेकर चालक भागलपुर की ओर भागा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now