संदिग्ध आतंकी ने धर्म बदलने के लिए युवती को धमकाया था, रांची के NIA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 17, 2026

संदिग्ध आतंकी ने धर्म बदलने के लिए युवती को धमकाया था, रांची के NIA कोर्ट ने खारिज की याचिका

रांचीः आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकी उमर बहादुर उर्फ राहुल सेन ने एक युवती पर धर्म बदलने का दबाव बनाया। साथ ही आतंकी संगठन में शामिल होने को कहा था। इसका खुलासा एनआईए की ओर से दर्ज गंभीर आतंकवाद से जुड़े एक मामले में अदालत के समक्ष किया गया। इसकी जानकारी केस की जांच के दौरान मिली। एनआईए ने जानकारी दी कि इनकार करने पर युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बी प्राक को दी धमकी, एक हफ्ते में 10 करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे
एनआईए के अनुसार, आरोपी उमर बहादुर और उसका सह आरोपी फैजान अंसारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिये आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। ये दोनों ऑनलाइन माध्यमों से युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर आकर्षित करने, उन्हें बरगलाने और आतंकी गतिविधियों के लिए प्रेरित करने में सक्रिय थे। आरोपी फैजान अंसारी लोहरदगा जिला की मिल्लत कॉलोनी का निवासी है, जबकि उमर बहादुर उर्फ राहुल सेन रतलाम का रहने वाला है। उमर बहादुर का पहले नाम राहुल सेन था, लेकिन इस्लाम धर्म स्वीकार करने के बाद उसने अपना नाम उमर बहादुर रख लिया था। बताते चलें कि रांची स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने 13 जनवरी को उमर बहादुर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया ठोस सबूत मौजूद हैं। इसी के आधार पर आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है।

See also  हेमंत सोरेन राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में होंगे शामिल, एक सितंबर को पटना जाएंगे मुख्यमंत्री

झारखंड शराब घोटालाः गोवा में जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फरार, विदेश भागने की आशंका
यूट्यूब चैनल चलाती थी पीड़ित युवतीः एनआईए की जांच में यह खुलासा हुआ कि पीड़िता एक यूट्यूब चैनल चलाती थी। इसके माध्यम से उमर बहादुर उसके संपर्क में आया था। बातचीत के दौरान आरोपी उमर बहादुर ने युवती पर धर्म बदलने और आईएसआईएस में शामिल होने का दबाव बनाना शुरु किया। जब युवती ने इसका विरोध किया और संपर्क तोड़ दिया, तो आरोपी ने अन्य फर्जी आईडी बनाकर उसे लगातार परेशान और टॉर्चर किया। युवती को विभिन्न फर्जी सोशल मीडिया एकाउंट तैयार कर प्रताड़ित किया गया। युवती को अपहरण कर हत्या करने की चेतावनी भी दी गयी। युवती ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत भी दर्ज करायी थी। एनआईए की ओर से युवकी का बयान न्यायालय में भी कराया गया है।

रांची में मोटर पंप चोरी के शक में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में उमर बहादुर की संलिप्तता का खुलासाः जांच के दौरान उमर बहादुर के कब्जे में बड़ी मात्रा में डिजिटल सामग्री मिली थी। मोबाइल की फॉरेंसिक जांच के दौरान उसमें भी आईएसआईएस से जुड़े वीडियो, हथियारों के साथ तस्वीरें, कट्टरपंथी भाषण और प्रचार सामग्री मिली है। एनआईए ने अदालत को बताया कि आरोपी ने कई फर्जी नामों से सोशल मीडिया अकाउंट बनाये थे और अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से भी संपर्क में था। उसने सीरिया जाकर आईएसआईएस में शामिल होने की इच्छा भी जतायी थी।

See also  BCCL कोयला मुख्यालय में CBIकी दबिश, रिश्वतखोर क्लर्क को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now