ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे व्याख्यान, 23 जनवरी को करेंगे संवाद

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे व्याख्यान, 23 जनवरी को करेंगे संवाद

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूके की आधिकारिक यात्रा के दौरान 23 जनवरी को शाम पांच बजे विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में अपनी बात रखेंगे। इसका विषय होगाः आदिवासी बहुल, संसाधन-समृद्ध राज्य टिकाउ और हरित औद्योगीकरण, जिम्मेदार खनिज आधारित विनिर्माण और समावेशी, निवेश-आधारित विकास को कैसे आगे बढ़ा सकता है।

JPSC मेधा घोटाले के आरोपी अधिकारियों की संपत्ति खंगालेगी ईडी, कापी में नंबर बढ़ाने और लेनदेन पर नजर
मुख्यमंत्री के साथ इस विषय पर ऑक्सफोर्ड में सामाजिक मानवशास्त्र की प्रोफेसर अल्पा शाह और ब्लावटनिक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में प्रोफेसर माया टयूडर बात करेंगी। मौके पर प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण विकास की दृष्टि के अनुरूप संबंधित विषय पर चर्चा होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें 23 जनवरी की बातचीत का इंतजार है।

झारखंड शराब घोटालाः गोवा में जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फरार, विदेश भागने की आशंका
शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 से जुड़ी तैयारियों और एजेंडे पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड का प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड में डब्ल्यूईएफ और इसके बाद यूनाइटेड किंगडम यात्रा के दौरान उर्जा क्षेत्र के वैश्यिक निवेशकों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और नीति-निर्माण से जुड़े संस्थानों से संवाद करेंगा।

See also  हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ ED ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now