झारखंड शराब घोटालाः गोवा में जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फरार, विदेश भागने की आशंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 17, 2026

Navin-KEDIA

Jharkhand Liquor scam:  झारखंड में शराब घोटाला केस में गोवा के कैलेंगुएट थाना क्षेत्र से आठ जनवरी को गिरफ्तार छत्तीसगढ़ का शराब कारोबारी नवीन केडिया जमानत अवधि समाप्त होने के बाद से ही फरार है।

उसकी तलाश में झारखंड एसीबी की टीम छत्तीसगढ़ के दुर्ग में छापेमारी कर रही है। झारखंड एसीबी छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से दुर्ग के नेहरू नगर स्थित नवीन केडिया के आवास और कुम्हारी स्थित उसकी शराब फैक्ट्री में छापामारी की।

हालांकि दोनों ही स्थानों पर पुलिस को नवीन केडिया की जानकारी नहीं मिल सकी है। नवीन केडिया देसी शराब निर्माता कंपनी छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी का संचालक है। एसीबी ने उसे गोवा के कैलेंगुएट थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में मसाज कराते वक्त पकड़ा था।

मधेपुरा-वीरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा में घुसी कार, 4 लोगों की मौत

See also  Air India Plane Crash: चमत्कार होते है! विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- जब मैं उठा तो ....

नौ जनवरी को एसीबी ने उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए गोवा के मर्सेस तिसवाड़ी कोर्ट में उपस्थित किया था। वहां कोर्ट ने उसे 12 जनवरी तक के लिए कुछ नियम व शर्तों के साथ जमानत दी थी। उसे जमानत अवधि समाप्त होते ही एसीबी रांची में शराब घोटाला केस में 20 मई 2025 को दर्ज कांड संख्या 09/2025 के अनुसंधान पदाधिकारी के सामने उपस्थित होना था।

उसने इसी अवधि में एसीबी रांची स्थित विशेष अदालत में नियमित जमानत के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से अर्जी दे दी और एसीबी के अनुसंधान पदाधिकारी के सामने भी उपस्थित नहीं हुआ।उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

अब उसकी फरारी की स्थिति में एसीबी झारखंड की टीम ने उसे खोजना शुरू कर दिया है, इसी क्रम में उसकी तलाश में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में छापेमारी चल रही है। दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने भी इसकी पुष्टि की और बताया कि छापेमारी में आरोपित की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

See also  झारखंड में नाबालिग लड़कियों के गायब होने पर गर्वनर सख्त, होगी जांच, DGP से मांगी जिलावार रिपोर्ट

झारखण्ड ग्रीन इकोनॉमी की दिशा में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाने को तैयार

गोवा की अदालत ने जिन शर्तों पर दी थी नवीन केडिया को जमानत

नवीन केडिया मूल रूप से छत्तीसगढ़ जिले के दुर्ग जिले के ईस्ट भिलाई स्थित 41/2-3 मोतीलाल नेहरू नगर का निवासी है। गोवा की अदालत ने उसे नौ जनवरी से 12 जनवरी के लिए जिन शर्तों पर जमानत दी थी।

उसके अनुसार उसे पांच लाख रुपये का बेल बांड भरना था। नवीन केडिया को बिना अनुमति भारत नहीं छोड़ना होगा। उसे एसीबी रांची थाना कांड संख्या 09/2025 के अनुसंधानकर्ता के सामने आत्मसमर्पण करना होगा।

नवीन केडिया पर ये हैं आरोप

छत्तीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया पर आरोप है कि वह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में मई 2022 में लागू उत्पाद नीति के दौरान छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के सिंडिकेट के माध्यम से झारखंड में काम मिला था।

See also  सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग

उसकी कंपनी में निर्मित देसी शराब में शीशे के कण मिले थे। एसीबी नवीन केडिया से पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान झारखंड में देसी शराब की आपूर्ति का ठेका लेने सहित विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ करेगी।

पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को झारखंड बंद, खूंटी में निकाला गया मशाल जुलूस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now