रांची में SSP के निर्देश पर अवैध अफीम खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब 5 एकड़ में लगी फसल नष्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2026

रांची में SSP के निर्देश पर अवैध अफीम खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करीब 5 एकड़ में लगी फसल नष्ट

रांचीः नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

WhatsApp Image 2026 02 08 at 7.56.02 PM
पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की टीम ने नामकुम थाना अंतर्गत लाली, हेसो और गरूड़पीढ़ी गांवों के सुदूरवर्ती वन क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध अफीम की खेती का सत्यापन किया। इसके बाद ट्रैक्टर और ग्रास कटर मशीन की मदद से पूरी फसल का विनिष्टीकरण किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 08 at 7.56.03 PM
कार्रवाई के बाद पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले कानूनी नुकसान, पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और सामाजिक दुष्कर परिणामों के बारे में जागरूक किया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति अवैध अफीम की खेती में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  साहब मैं जिंदा हूं... जिसे वोटर लिस्ट में मृत घोषित किया, वो चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now