रांची में मोटर पंप चोरी के शक में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2026

दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी, ससुर, साली को चाकू से गोदा

रांचीः जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव में मोटर पंप चोरी करने के संदेह में 18 वर्षीय युवक विक्की नायक की ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को झारखंड बंद, खूंटी में निकाला गया मशाल जुलूस
जानकारी के अनुसार, करीब आठ दिन पहले गांव के कामेश्वर यादव और विष्णु यादव के कुएं से मोटर पंप चोरी हो गए थे। चोरी के चार दिन बाद एक पंप वापस मिल गया, लेकिन दूसरा नहीं मिला।इसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने विक्की नायक और विवेक मुंडा को पकड़ा।

धनबाद में शराब पार्टी के बाद चली गोलियां, पूर्व कांग्रेस नेता और कोल किंग सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह पर फायरिंग का आरोप
जहां विवेक को हल्की मारपीट के बाद छोड़ दिया गया, वहीं विक्की की लात-घूंसों और डंडों से इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

See also  JPSC नियुक्ति परीक्षा में मूल्यांकन को लेकर दाखिल याचिका खारिज,झारखंड हाईकोर्ट ने देखिये क्या कहा

Dumka में तातलोई मेला देखकर लौट रहे किशोरी समेत तीन पर चाकू से हमला, एक की मौत, दो घायल
मृतक की मां भुटकी देवी ने बताया कि गुरुवार रात कामेश्वर यादव उनके घर आया था और विक्की पर चोरी का आरोप स्वीकार करने का दबाव बनाया था।शुक्रवार सुबह जब विक्की शौच के लिए गया, तो उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाया गया। मां के अनुसार, विक्की लगातार खुद को बेगुनाह बताता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now