Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी है। एक ओर जहां लोग ठंड की मार से परेशान हैं तो दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले दो दिनों 16 और 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
इसके बाद अगले तीन दिनों तक 18, 19 और 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान ठंड से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है। ठंड के कारण पिछले एक पखवाड़े से राजधानी के लोग परेशान हैं। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिल रही है।
सबसे कम खूंटी का का तापमान (aaj ka mausam)
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी का 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Gumla के फिसरी कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के बाद हंगामा,छात्राओं ने किया थाने का घेराव
वहीं, कांके का 4.4 डिग्री सेल्सियस तो राजधानी रांची का अधिकतम 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह हल्के कोहरे का असर देखने को मिलेगा जबकि बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
उन्होंने बताया कि राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार, दक्षिणी क्षेत्र पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान (jharkhand weather)
16 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
17 जनवरी : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
18 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
19 जनवरी : अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
कांके में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पर पहुंचा
कांके प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान ठंड ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। 15 जनवरी को कांके का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ठंडी हवाओं और सुबह की सिहरन ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में वर्षा शून्य रही, वहीं हवा की गति 3.2 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। सुबह और देर रात चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
20 लोगों को मौत के घात उतारने वाला दंतैल हाथी पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में दिखा, ग्रामीणों में दहशत
खासकर बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंदों को ठंड से सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि सुबह की ओस और ठंड का असर सब्जी और फसलों पर दिखने लगा है।
बाजारों में गर्म कपड़ों और ऊनी वस्त्रों की मांग बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में भी ठंड के बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार के थाने में हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड




