रांची ED दफ्तर में पुलिस छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी, CBI जांच और FIR निरस्त कराने की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2026

ED अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पुलिस जांच पर लगाई रोक, सुरक्षा देने का दिया निर्देश, राज्य सरकार से मांगा जवाब

रांचीः हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में ईडी की छापेमारी और जांच के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। ईडी की ओर से इस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने, प्राथमिकी निरस्त करने और पुलिस जांच पर रोक लगाने की मांग की गई है। कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को सुनवाई निर्धारित की है।

पेयजल घोटाला में संतोष कुमार अपने बयान से पलटा, ED अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच करने पहुंची रांची पुलिस
कानूनी गलियारों में इस मामले को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर एक केंद्रीय जांच एजेंसी और राज्य पुलिस के बीच के अधिकारों की लड़ाई को दर्शाता है। मामले की शुरुआत पीएचईडी (PHED) के कर्मचारी संतोष द्वारा दर्ज कराई गई एक एफआईआर से हुई।

ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ED अफसरों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक
संतोष ने आरोप लगाया है कि रांची स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। अधिकारियों पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए। इस शिकायत के आधार पर रांची के एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज किया गया।जिसके बाद गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक बड़ी टीम अचानक हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंची। पुलिस ने वहां कई घंटों तक जांच की और घटना के समय मौजूद अधिकारियों से पूछताछ हुई।

See also  हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 15 जख्मी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now