लोहरदगा के दतरी गांव में कचरा प्रबंधन केंद्र के विरोध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन, कार्य पर रोक लगाने की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2026

लोहरदगा के दतरी गांव में कचरा प्रबंधन केंद्र के विरोध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन, कार्य पर रोक लगाने की मांग

लोहरदगा: सेन्हा प्रखंड के झालजमीरा पंचायत अंतर्गत दतरी गांव के ग्रामीणों ने गांव के समीप प्रस्तावित नगर निगम कचरा प्रबंधन कार्य का विरोध करते हुए उपायुक्त लोहरदगा को आवेदन सौंपकर इस कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि दतरी गांव में नगर निगम द्वारा कचरा प्रबंधन केंद्र स्थापित किए जाने से गांव वासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आवेदन के अनुसार प्रस्तावित स्थल के निकट एक छोटी नदी बहती है, जिसका उपयोग ग्रामीण दैनिक कार्यों, फसल सिंचाई एवं पशुओं को पानी पिलाने के लिए करते हैं। ऐसे में कचरा प्रबंधन कार्य शुरू होने से जल स्रोतों के प्रदूषित होने की आशंका जताई गई है।

WhatsApp Image 2026 09 08 at 5.43.39 P
ग्रामीणों का कहना है कि दतरी गांव में पहले से ही जलस्तर काफी नीचे है, जिससे कुएं, तालाब और चापाकलों में पानी की समस्या बनी रहती है। कचरा प्रबंधन केंद्र बनने पर बीमारी फैलने और पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ जाएगा। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित स्थल के आसपास की अधिकांश भूमि कृषि योग्य है और गांव के लोग खेती एवं पशुपालन पर निर्भर हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस कार्य पर रोक नहीं लगाई गई तो गांव के लोगों का जीवनयापन प्रभावित होगा और उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने उपायुक्त से जनहित को देखते हुए कचरा प्रबंधन कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है।

See also  प्रदीप यादव को फटकार, कोर्ट ने कहा-बीमार है तो बेड रेस्ट का पर्चा दिखाएं, नहीं तो बेल रद्द कर देंगे, निशिकांत ने फोटो जारी कर चुनाव प्रचार करने का किया दावा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now