20 लोगों को मौत के घात उतारने वाला दंतैल हाथी पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में दिखा, ग्रामीणों में दहशत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2026

20 लोगों को मौत के घात उतारने वाला दंतैल हाथी पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में दिखा, ग्रामीणों में दहशत

चाईबासाः झारखंड और ओडिशा की सीमा पर आतंक का पर्याय बन चुका दंतैल हाथी एक बार फिर पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड में देखा गया है। मझगांव के हल्दिया स्थित बंदासाई और तिलोकुटी क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। पिछले 15 दिनों में 20 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले इस हाथी को खदेड़ने के लिए वन विभाग की टीम युद्ध स्तर पर जुटी हुई है।

20 लोगों की जान लेने वाला हाथी ओडिशा बॉडर पर घिरा, बनीसागर जंगल में ली 3 लोगों की जान
ग्रामीणों में दहशत
​मझगांव क्षेत्र में हाथी के अचानक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने जैसे ही हाथी को देखा तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने मशाल जलाकर और पटाखों के जरिए हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।
हाथी का मिला लोकेशन
उल्लेखनीय है कि यह दंतैल हाथी आखिरी बार खड़पोस पंचायत के बेनीसागर में देखा गया था। जिसके बाद वह आउट ऑफ ट्रैक हो गया था। कुछ समय के लिए इसके ओडिशा सीमा में प्रवेश की खबरें आई थीं, लेकिन लोकेशन स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। अब दोबारा मझगांव इलाके में हाथी की सक्रियता ने वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल यह हाथी झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर डेरा जमाए हुए है।

See also  Godda में फर्जी एनकाउंटरः निर्दोष पहाड़िया युवक की हत्या मामले में जमादार गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज, निशिकांत ने की CBI जांच की मांग

चाईबासा में 20 लोगों की जान लेनेवाला दंतेल हाथी फिर हुआ गायब, 30 गांवों में हाई अलर्ट
​चार राज्यों की टीमें चला रही साझा अभियान
हाथी के बढ़ते खतरे को देखते हुए वर्तमान में झारखंड और ओडिशा वन विभाग की टीमें मिलकर साझा अभियान चला रही हैं। ओडिशा, झारखंड के साथ-साथ असम और गुजरात से आए वन्यजीव विशेषज्ञों की टीमें हाथी को ट्रैंकुलाइज (बेहोश) करने की योजना पर काम कर रही हैं। हाथी का सटीक लोकेशन जानने के लिए ड्रोन और आधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम का सहारा लिया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now