मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस में, जमी ओस की बूंदें, रांची में ठंड से महिला की मौत

झारखंड के 9 जिलों में कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट, मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

रांचीः पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड का मौसम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मैक्लुस्कीगंज का पारा जहां माइनस में पहुंच गया, वहीं कांके का न्यूनतम तापमान दो डिग्री तथा खूंटी का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। ठंड की वजह से जमी पर ओस की बंूदे जम गई। बुधवार को मैक्लुस्कीगंज में लपरा निवासी एंग्लो समुदाय के नेलसन पॉल बॉबी गॉर्डन ने अपने तापमान मापक यंत्र से न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। वहीं गंज के जोभिया स्थित राणा कंट्री कॉटेज में डिजिटल मीटर से न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Maklsukiganj Cold 2 1767799764195

खूंटी में सांगा पड़ाह के अध्यक्ष सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद आदिवासी समाज के आक्रोश
इधर रांची के ओल्ड एचबी रोड़ में लग्न कॉम्पलेक्स के सामने एक महिला रेखा देवी जिनकी उम्र 50 वर्ष थी उनकी मौत हो गयी। वह कांके रोड़ स्थित चांदनी चौक के पास की रहनेवाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के अनुसार, उसकी मौत ठंड से हुई थी। रांची का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। शीतलहर के साथ घने कोहरे का भी असर दिख रहा है। डालटनगंज में सबसे कम विजिबिलिटी 300 मीटर रिकार्ड की गई, जबकि देवघर में विजिबिलिटी 600 मीटर रही।

दावोस WEF में हेमंत सोरेन झारखंड की ‘शक्ति’ का करेंगे प्रदर्शन, दुनिया देखेगी क्रिटिकल मिनरल्स का ‘खजाना’
अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में नहीं होगा कोई बदलाव
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का दर्ज किया गया।वहीं, कांके का 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 8 जनवरी को दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, खूंटी, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।
इन जिलों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दो दिनों 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों यानी 10, 11 और 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

रांची से लोहरदगा के इरगांव तक दौड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों के लिए फ्री बस सेवा शुरू
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
8 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
9 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस
10 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस
11 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
खलारी कोयलांचल शीतलहर की गिरफ्त में
खलारी कोयलांचल और मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार गिरते तापमान का असर प्रकृति पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मैक्लुस्कीगंज में सुबह के समय ओस की बूंदें जमने लगी हैं, जिससे घास, पत्तों और वाहनों पर बर्फ जैसी सफेद परत नजर आ रही है।इससे ठंड का असर और भी तीव्र हो गया है। शीतलहर का सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। ठंड से जुड़ी बीमारियों की आशंका को देखते हुए लोग सतर्कता बरत रहे हैं।हालांकि, खलारी कोयलांचल क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे के बाद सूर्य के दर्शन होने से लोगों को कुछ राहत मिली, जिससे जनजीवन आंशिक रूप से सामान्य हुआ।मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने, अलाव का सुरक्षित उपयोग करने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।
सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों से सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों और बस्तियों में अलाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग भी उठने लगी है। लगातार बढ़ती ठंड ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि तापमान और गिरा, तो आम जनजीवन पर इसका असर और गंभीर हो सकता है।

बिहार में हिजाब पहनी महिलाएं नहीं खरीद सकेंगी आभूषण, ज्वेलरी शॉप के बाहर लगा NO ENTRY
कांके में शीतलहर का प्रहार, ठिठुरन से थमा जनजीवन
कांके क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखाया है। बीते 24 घंटों के दौरान शीतलहर के तीखे प्रहार से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।तापमान में अचानक आई गिरावट से सुबह और देर रात कंपकंपाती ठंड का असर साफ दिखाई दिया। हालांकि, क्षेत्र में वर्षा नहीं हुई (0.0 मिमी) फिर भी 2.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को और तेज कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now