- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

Jharkhan Weather Alert:आज तेज हवा और वज्रपात की आशंका, 20 जिलों में येलो अलर्ट

झारखंड में आज से फिर बढ़ेगी गर्मी, 26 से 28 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रांचीः रविवार से राज्य के 20 जिलों में तेज हवा चलने और वज्रपात का अनुमान है। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र में इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, पटना समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
16 मार्च को रांची सहित खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से आंधी चलने और कई जगहों पर वज्रपात होने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि इस दौरान चार जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में तापमान में बढ़ोतरी होने और लू चलने की आशंका है।

See also  बिहार के थाने में चल रही थी शराब और शबाब की पार्टी, तीन पुलिसकर्मी अरेस्ट

रांची के डोल मेला में बेकाबू कार ने 12 से अधिक लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत

17 मार्च को राज्य के सभी जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। 18 मार्च को भी गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है। राज्य में शनिवार को सबसे अधिक तापमान पलामू जिले में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमानप 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now