- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में हिजाब पहनी महिलाएं नहीं खरीद सकेंगी आभूषण, ज्वेलरी शॉप के बाहर लगा NO ENTRY

बिहार में हिजाब पहनी महिलाएं नहीं खरीद सकेंगी आभूषण, ज्वेलरी शॉप के बाहर लगा NO ENTRY

पटनाः बिहार में आभूषण खरीददारी के लिए नया नियम लागू किया गया है। ये नियम बिहार ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन की ओर से जारी किया गया है। इस नियम की तहत हिजाब पहनकर आने वाली महिलाओं को ज्वेलरी शॉप के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। यही नहीं मास्क और हेलमेट पहनकर आने वालों का प्रवेश भी रोक दिया गया है। इसके पीछू की मंशा लूटपाट से बचाव को बताया जा रहा है।

बिहार में ठंड और कोहरे का सितम जारी, अगले 5 दिन और गिरेगा तापमान
ऑल इंडिया ज्वेलर एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने यह निर्णय लेते हुए राज्य के सभी आभूषण दुकानदारों को निर्देश जारी किया है। फेडरेशन के निर्देश के अनुसार अब आभूषण दुकान में गहने खरीदने के लिए जाने वाली महिला या पुरुष को अपना चेहरा खोल कर दुकान में जाना पड़ेगा।लूट और डकैती की की घटनाओं को देखते हुए AIJGF ने यह फैसला लिया है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन के निर्देश पर ज्वेलरी शॉप के दुकानदारों ने अपने-अपने दुकान के सामने यह नोटिस लगा दिया है। पटना के लगभग सभी सोने-चांदी की दुकान के आगे पोस्टर चिपका दिया गया है। उसमें यह लिखा गया है कि सूचना..कृपया मास्क, हेलमेट, बुर्का और नकाब पहनकर दुकान में आना मना है। व्यवस्थापक.. बता दें कि सिक्योरिटी के उद्धेश्य से यह फैसला लागू करने वाला बिहार देश का पहला राज्य बन गया है।

See also  BPSC 70वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 5401 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई

Abhishek Banerjee ने Hemant Soren के हेलीकॉप्टर का किया इस्तेमाल, उड़ान अनुमति विवाद को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना
इस संबंध में ऑल इंडिया ज्वेलर एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि बीते दिनों बिहार समेत कई राज्यों में यह देखा गया है कि लोग अपना मुंह ढंक कर दुकान में घुसते हैं और लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं या फिर दुकानदार को गोली मार देते हैं या अन्य कई तरह की अवांछनीय घटना को अंजाम दे कर चले जाते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हमने यह फैसला लिया है और अपने सभी सम्मानित ग्राहकों से आग्रह करते हैं कि आप जब भी किसी आभूषण दुकान में जाते हैं तो आप खुद ही अपने चेहरे से हिजाब या अन्य कोई पर्दा जो आपने कर रखा है उससे अपना चेहरा बाहर कर के आयें।

BSSC के चेयरमैन पूर्व IPS आलोक राज ने अचानक दिया इस्तीफा,1 जनवरी को हुई थी नियुक्ति
उन्होंने इस मामले का विरोध किये जाने के सवाल पर कहा कि हम किसी खास समुदाय या किसी खास व्यक्ति के प्रति ऐसा नहीं कर रहे हैं। हमने यह फैसला आभूषण दुकानदारों की सुरक्षा की दृष्टि से लिया है और हम अपने सम्मानित ग्राहकों से आग्रह कर रहे हैं कि आप खुद ही अपने ढंके चेहरे को खोल कर आयें। आपके चेहरे से हम या हमारे कोई स्टाफ नहीं हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह खास समुदाय के लिए नहीं है बल्कि उन पुरुषों के लिए भी है जो अपने चेहरे पर मास्क लगा कर या गमछा या मफलर से अपना चेहरा ढंक लेते हैं तो इस मामले का विरोध करने का कोई मतलब ही नहीं बनता है।

See also  CBI ने सेना के गैरिसन इंजीनियर साहिल रतुसारिया को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

झारखंड में जंगली हाथी का कहर जारी, एक रात में 7 लोगों को मार डाला, अब तक 17 लोगें की गई जान
ऑल इंडिया ज्वेलर एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि इस मामले में हमने पटना के सिटी एसपी से भी बात की है और उन्होंने इस फैसले पर किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई है। इसके साथ ही इस तरह का फैसला लेने वाला बिहार पहला राज्य है जहां राज्य स्तर पर आभूषण दुकानदारों की सुरक्षा की दृष्टि से इस तरह का फैसला लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now