गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2026

गुमला में स्कूली छात्रा से तीन महीने के अंदर दो बार गैंगरेप, वीडियो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

गुमलाः जिले के एक गांव में 16 साल की नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ हुई दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने तीन महीने के अंदर छात्रा के साथ दो बार गैंगरेप किया। आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब वीडियो पीड़िता के परिजनों तक पहुंचा। मामले में दो नाबालिग समेत तीन के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
शादी समारोह के दौरान पहली बार किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक, फरवरी महीने में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद धमकी देकर चुप करा दिया। भय के कारण पीड़िता खामोश रही। पीड़िता ने बताया कि फरवरी महीने में वह सहेलियों के साथ एक शादी समारोह में गयी थी। जहां एक युवक ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण उसने यह बात किसी से साझा नहीं की।
दूसरी बार मार्च में दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
इसके कुछ दिनों बाद, सात मार्च को जब वह 9वीं कक्षा की परीक्षा देने स्कूल गयी थी। तब वही युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाकर नदी किनारे ले गया।वहां उसके दो अन्य साथी पहले से मौजूद थे। तीनों युवकों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे आरोपी
आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करते रहे और दो लाख रुपये की मांग की। डर के कारण वह घर में ही रहने लगी और स्कूल जाना भी बंद कर दिया। जब आरोपी युवकों की मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।इधर वीडियो वायरल होने के बाद जब यह परिजनों तक पहुंचा। तब मामला सामने आया।
आरोपियों ने परिजनों पर बनाया मामला दबाने का दबाव
पीड़िता ने परिवारवालों को आरोपियों के नाम पते भी बताये। परिजनों द्वारा जांच शुरू करने पर कुछ लोगों ने मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश भी की। इसके बाद बुधवार को पीड़िता अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंची। वहां भी काफी देर तक समझौते की बातें होती रहीं। घंटों मशक्कत के बाद पीड़िता और परिजनों ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी। आरोपियों में दो नाबालिग व एक बालिग बताये जा रहे है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गयी है।

See also  हेमंत सोरेन के साथ शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए कल्पना ने लिखा भावनात्मक पोस्ट, झारखंड की बेटी हूं और बहू भी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now