- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

JSSC ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट निकाला, भाषा विषय के 1265 अभ्यर्थियों का चयन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2026

JSSC ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट निकाला, भाषा विषय के 1265 अभ्यर्थियों का चयन

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का दूसरी बार संशोधित परिणाम जारी करना शुरू कर दिया है। आयोग ने मंगलवार को इस परीक्षा के तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) नियुक्ति के लिए भाषा विषय का दूसरी बार संशोधित परिणाम जारी किया।
इसमें 1,265 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इससे पहले 15 सितंबर 2025 को जारी संशोधित परिणाम में 813 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जबकि अगस्त 2025 में जारी मूल परिणाम में 1,059 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।

यानी भाषा शिक्षक का परिणाम तीसरी बार बदला है। इस बार पिछली चयन सूची के मुकाबले 452 अभ्यर्थी अधिक सफल हुए हैं।विवाद की वजह जेटेट में आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों की सहायक आचार्य भर्ती में श्रेणी तय करने को लेकर थी।

4991 पदों के लिए अब तक 1265 का चयन
कक्षा 6 से 8 तक भाषा शिक्षक के कुल 4,991 पद थे। नए परिणाम में 1,265 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस हिसाब से 3,726 पदों के लिए इस सूची में चयन नहीं हुआ है। हालांकि, इसे अंतिम रिक्ति नहीं माना जा सकता। आयोग ने लंबित न्यायिक मामलों व दस्तावेज सत्यापन के कारण परिणाम में बदलाव की संभावना रखी है।

See also  झारखंड के 3 यूनिवर्सिटी में नए VC की नियुक्ति,राज्यपाल संतोष गंगवार ने लगाई मुहर

जानिए… अब तक क्या-क्या हुआ
2023 भर्ती का विज्ञापन जारी
2024 परीक्षा आयोजित
अगस्त 2025 पहला परिणाम जारी, 1,059 सफल
15 सितंबर 2025 संशोधित परिणाम, 813 सफल
17 सितंबर 2026 सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते में नया मेरिट रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया
3 नवंबर 2026 तीसरी बार परिणाम, 1,265 सफल
4 नवंबर 2026 सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई
आगे क्या: आने वाले दिनों में सामाजिक विज्ञान और गणित एवं विज्ञान विषयों का भी नया परिणाम जारी किया जाएगा। कक्षा 1 से 5 का संशोधित परिणाम भी जारी होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now