बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में फंसे मंत्री के पति, गिरिधारी लाल के खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 3, 2026

बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में फंसे मंत्री के पति, गिरिधारी लाल के खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर

डेस्कः बिहार की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम (पश्चिम) के काेर्ट में शनिवार को परिवाद किया गया है।

‘बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं लड़कियां’ BJP की मंत्री के पति का बेतुका बयान पर बवाल
यह परिवाद सदर थाना के लहलादपुर पताही निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने किया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। इसके लिए 12 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है।परिवाद में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने कहा कि दो और तीन जनवरी को इंटरनेट मीडिया पर गिरधारी लाल साहू का बयान प्रसारित हुआ।इसमें कहा गया कि बिहार में 20-25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं। बिहार से लड़कियां लेकर आएंगे। आरोपित ने जानबूझकर पूरे देश में उन्माद व उपद्रव फैलाने का कार्य किया है। स्त्री समाज की लज्जा-भंग करने का कार्य किया है।

See also  बच्ची के सिर पर था अजीब हाथ, शरीर पर चिपके थे इंसानी अंग, दो साल बाद बढ़ने लगे तो अंदर से अचानक निकली ये चीज

बिहार का कुख्यात ठाकुर यादव झारखंड से गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत कई मामलों में था वांछित
उसके बयान को परिवादी ने समाचार पत्रों व टीवी चैनलों पर देखा। इससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रहे। बिहार की महिलाओं को भी अपमानित करने का कार्य किया गया।परिवाद में यह भी कहा कि पूर्व में ऐसी घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर 2022 में एक मामले में टिप्पणी की थी। यह मामला भी उसी श्रेणी में आता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now