- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, रांची समेत 17 जिलों में अलर्ट जारी, कांके में पहाड़ों जैसी ठंड, शिमला से भी नीचे गया तापमान

आज और कल चलेगी शीतलहरी, रांची समेत कई जिलों में ठंड और कोहरे का सितम जारी, स्कूल बंद

रांचीः उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और अफगानिस्तान की ओर से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर भी पड़ रहा है। इस कारण राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। कांके का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जो शिमला के तापमान 6.5 डिग्री से भी कम है।राजधानी रांची समेत राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग और उत्तर पश्चिमी भाग के 17 जिलों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर की संभावना बनी रहेगी।इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है। जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि इन जिलों में शीतलहर के साथ-साथ कोहरे का भी असर बना रहेगा।

बिहार में ठंड से राहत नहीं, मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक के लिए जारी की चेतावनी
बता दें कि सुबह और देर रात घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में ठंड का असर बढ़ रहा है और देर रात कनकनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शाम ढ़लते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है।राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। कुछ स्थानों पर हल्का व मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला।सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

See also  CM आवास पर हुई सत्ता पक्ष की बैठक में विधायकों के हस्ताक्षर कागज पर लिये गए !बन्ना ने कहा- आत्मरक्षा के लिए लिया गया निर्णय

कर्नाटक में दिल दहलाने वाला सड़क हादसाः लॉरी-बस की टक्कर में 17 लोगों की जिंदा जलने से मौत
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 25 और 26 दिसंबर को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी और उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार और उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा, इसे लेकर इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जामताड़ा में ज्वेलरी शॉप में लूटपाट, दुकानदार को मारी गोली
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों 25, 26 और 27 दिसंबर के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों यानी 28 और 29 दिसंबर को इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

See also  रांची में सोमवार शाम से देर रात तक हुई झमाझम वर्षा, बुधवार को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now