रांची में आज भी छाएं रहेंगे बादल, बारिश के आसार, झारखंड में अब सामान्य से सिर्फ 10 % कम वर्षा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2026

रांची में आज भी छाएं रहेंगे बादल, बारिश के आसार, झारखंड में अब सामान्य से सिर्फ 10 प्रतिशत वर्षा

रांचीः राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में डीप डिप्रेशन का असर बरकरार है। बुधवार को रांची में दिनभर रूक-रूक कर बारिश होती रही। दिनभर में 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को भी राजधानी में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के भी आसार हैं। पिछले 24 घंटे में रामगढ़ के पतरातू में सर्वाधिक 190 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश से रांची सहित सात जिलों में इस मानूसन में सामान्य वर्षा कोटा पूरा हे गया है। झारखंड में अभी भी सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि रांची में सामान्य से सात प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 48 प्रतिशत, सिमडेगा में आठ प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में नौ प्रतिशत और पूर्वी सिंहभूम में एक प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। पूरे राज्य में अब तक 633.6 एमएम बारिश हुई है।

See also  हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में होगी कल्पना सोरेन की अगली सभा, तैयारी में जुटे JMM कार्यकर्ता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now