धनबाद में जहरीले गैंस के रिसाव ने ले ली दो जान, दर्जनों लोग बीमार, दहशत में एक हजार की आबादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 4, 2025

धनबाद में जहरीले गैंस के रिसाव ने ले ली दो जान, दर्जनों लोग बीमार, दहशत में एक हजार की आबादी

धनबादः कतरास के अंगार पथरा में गैस रिसाव अभी बंद भी नहीं हुआ था कि धनबाद शहर से सटे केंदुआडीह थाना क्षेत्र के राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला और 5 नंबर सहित कई इलाकों में तेज दुर्गंध वाली गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस इलाके में जहरीले गैस रिसाव से लगभग एक हजार की आबादी वाला ये क्षेत्र दहशत में है। बुधवार को गैस रिसाव से 35 वर्षीय प्रियंका देवी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो रात में सो रही थी और उसे दौरान उनकी नींद में ही जहरीले गैस की वजह से मौत हो गई। गुरुवार को सुबह भी एक और महीने सुबह मृत पाई गई।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने दो विधेयक सरकार को लौटाया, राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 और कोचिंग सेंटर एवं विनियमन विधेयक वापस
पिछले दो दिनों में दो मौत होने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और बढ़ गया है। जहरीले गैस के रिसाव से दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। स्थानीय महेश गोस्वामी का कहना है कि जहरीले गैस की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है, सिर दर्द और उल्टी से लोग परेशान हो रहे है। जहरीले गैस के रिसाव की महक ऐसी है जैसे सड़ा हुआ डीजल महक रहा हो। स्थानीय निवासी रामकिशन ने बताया कि जहरीले गैस की वजह से उनका पालतू तोता मर गया है।

See also  CGL Paper Leak Case में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC पर लगाया दो लाख का जुर्माना, आरोपी कंपनी को बड़ी राहत

रांची के पाबलो रेस्टोरेंट पर छापा,Birthday Party की आड़ में चल रहा था अवैध बार,हुक्का और शराब परोसने पर FIR
बुधवार को जहरीला गैस के फैलाव और उससे हो रही जनहानि की जानकारी मिलने के बाद बीसीसीएल के सेफ्टी ऑफिसर, केंदुआडीह थाना प्रभारी सहित अन्य लोग गैस डिटेक्टर मशीन के साथ मौके पर पहुंचे।प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया गया कि थाना के समीप स्थित जीएम गेस्ट हाउस के समीप झाड़ियों के आसपास से गैस का रिसाव हो रहा है। हालांकि गैस का प्रकार और रिसाव का सटीक स्रोत स्पष्ट नहीं हो पाया है।

JSSC CGL परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का रास्ता साफ,झारखंड हाईकोर्ट ने रोक हटाई, SIT जांच जारी रहेगी
गैस रिसाव बंद करने की कोशिशें शुरू
इस संबंध में कुसुंडा के एरिया सेफ्टी ऑफिसर तुषारकांत ने बताया कि क्षेत्र के आसपास की जगहों में गैस रिसाव होने की आशंका है। गैस रिसाव का प्रतिशत अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन गैस की दुर्गंध काफी ज्यादा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। गैस का रिसाव बंद करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। वहीं बीसीसीएल एजेंट लखन लाल बरनवाल ने कहा कि गैस रिसाव का लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं। जैसे ही स्रोत मिलेगा, उसे भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा। डिटेक्टर मशीन से जांच चल रही है।

See also  झारखंड CID का खुलासा, धनबाद सहित इन शहरों में सहारा ने बिना बताए बेच दी सैकड़ों जमीनें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now