रांची के पाबलो रेस्टोरेंट पर छापा,Birthday Party की आड़ में चल रहा था अवैध बार,हुक्का और शराब परोसने पर FIR

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2025

रांचीः कोतवाली थाना क्षेत्र के पाबलो बार एंड रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब और हुक्का परोसने के मामले में बार संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि पाबलो बार में बिना अनुमति के हुक्का और शराब परोसी जा रही है।

IAS विनय चौबे को दोहरा झटका, वन भूमि घोटाला में जमानत याविका खारिज, शराब घोटाले में ED ने PMLA के तहत मामला किया दर्ज
जानकारी मिलने के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद मंगलवार की रात करीब पौने एक बजे पाबलो बार एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई, जहां पुलिस ने अंदर 16 लोगों को शराब सेवन और हुक्का पीते हुए पकड़ा। सभी को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद 16 लोगों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।पाबलो बार में चल रहा था बर्थडे पार्टी छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो शराब की बोतल, हुक्का और साउंड सिस्टम जब्त किया। जांच में यह बात सामने आई कि पकड़े गए युवा एक बर्थडे पार्टी मनाने के लिए पाबलो पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार युवकों ने खुद शराब लाकर सेवन किया, लेकिन हुक्का बार के वेटरों द्वारा परोसा गया।

See also  Dipika Pandey Singh विरोध कर रहे पार्टी नेताओं को मनाने जाएंगी, कहा- फुरकान चाचा और प्रदीप भैया की मदद से दूंगी निशिकांत दुबे को शिकस्त

रांची का राजभवन 74 वर्षों में बदला गया दूसरी बार नाम, नेहरु ने गर्वमेंट हाउस का नामकरण राजभवन किया…अब बन गया लोकभवन
पिता पुत्र को बनाया गया नामजद अभियुक्त
पुलिस ने इस मामले में बार के संचालक पिता प्रकाश गुप्ता और उनके बेटे प्रियांश गुप्ता के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों पर अवैध तरीके से बार संचालन, बिना लाइसेंस शराब उपलब्ध कराने और हुक्का परोसने का आरोप है।पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर है और अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए संचालकों की भूमिका स्पष्ट दिख रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस प्रकार की गतिविधियां कितने दिनों से चल रही थीं।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बार में पहले भी इस तरह की पार्टियों या अवैध शराब और हुक्का परोसने की शिकायतें मिली थीं या नहीं। पुलिस ने बताया कि लाइसेंस खत्म होने के बाद किसी भी प्रकार का शराब परोसना या बार संचालन पूर्णत अवैध है और इसके लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  रांची के रिम्स से इलाज के दौरान बाल कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत के बाद कराया गया था भर्ती

JSSC CGL परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का रास्ता साफ,झारखंड हाईकोर्ट ने रोक हटाई, SIT जांच जारी रहेगी
अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संचालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में अवैध बार और रेस्टोरेंट पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की जाएगी, जहां बिना अनुमति के हुक्का या शराब परोसे जाने की आशंका है।पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now