JSSC CGL परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का रास्ता साफ,झारखंड हाईकोर्ट ने रोक हटाई, SIT जांच जारी रहेगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 3, 2025

चाय-बिस्कुट घर ले जाने पर चपरासी की बर्खास्तगी 'असंवेदनशील', झारखंड हाई कोर्ट ने दिया नौकरी बहाली का आदेश

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक हटा दी है, जिससे परिणाम घोषित होने का रास्ता खुल गया है। अदालत ने एसआईटी को जांच जारी रखने का आदेश दिया है। कथित पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

झारखंड में राजभवन का नाम बदला गया, राज्यपाल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसला रखा था सुरक्षित

पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार, JSSC और वादियों एवं सफल अभ्यर्थियों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल ने इस मामले में मजबूती से सरकार का पक्ष रखा। वहीं सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा और हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने बहस की।

See also  बोकारो में इलेक्ट्रो स्टील वेदांता में रोजगार को लेकर भारी बवाल, हिंसक झड़प में थाना प्रभारी का सिर फटा

हेमंत सोरेन ने दिल्ली दौरे के दौरान BJP से गठबंधन पर दे दी सहमति! JMM ने दिया अपने अंदाज में जवाब

रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश

हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए JSSC को रिजल्ट जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।इसके साथ ही उन दस अभ्यर्थियों के रिजल्ट प्रकाशन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, जिन्होंने नेपाल में रहकर परीक्षा की तैयारी की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य में JSSC CGL परीक्षा के माध्यम से होने वाली हजारों नियुक्तियों का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now