ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, चुनावी ड्यूटी में झारखंड से आया था बिहार

ITBP जवान ने खुद को मारी गोली, चुनावी ड्यूटी में झारखंड से आया था बिहार

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण से दर्दनाक खबर सामने आयी है। जहां चुनाव कराने ड्यूटी में आये ITBP के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। श्रीनगर थाना अंतर्गत कोहड़ा भवानीपुर स्कूल परिसर में घटना को अंजाम दिया गया। जहां जवान ठहरा हुआ था।

जमशेदपुर में चलती कार में लगी आग, 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान
ITBP जवान ने की आत्महत्या : मृतक की पहचान गौतम कुमार यादव (उम्र 33 साल) के रूप में हुई है। गौतम झारखंड के धनबाद चिरकुंडा का रहने वाला था। जिसने खुद को अपनी सर्विस एलएमजी बंदूक से गोली मार ली। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

देवघर में जैप जवान की AK-47 के ब्रस्ट फायर से मौत, लगातार फायरिंग से गर्दन में लगी कई गोलियां
कैंप में मची अफरा-तफरी : गोली चलने की तेज आवाज से पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस और डीएसपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि जवान ने इतनी नजदीक से गोली मारी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने लिया एक्शन, सात नेताओं को पार्टी से निकाला

बिहार के बेगूसराय में एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर शिवदत्त राय को लगी गोली, हथियारों का जखीरा बरामद
आत्महत्या के कारणों की चल रही जांच : जवान चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की निगरानी कर रहे हैं। वहीं सदर टू डीएसपी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

बिहार में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, ट्यूशन पढ़ाकर लौटते समय घर के पास अपराधियों ने मारी गोली
डीएसपी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया की कोहड़ा भवानीपुर स्कूल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। जैसे मुझे सूचना मिली तो श्रीनगर थाना की पुलिस और मैं यहां पर पहुंच गया। फिर हमने आईटीबीटी के जो सीनियर हैं उनको इसकी जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now