जमशेदपुर में चलती कार में लगी आग, 4 लोगों ने कूदकर बचाई जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 22, 2025

जमशेदपुर में चलती कार में लगी आग, चाल लोगों ने कूदकर बचाई जान

जमशेदपुरः टाटानगर स्थित चाईबासा बस स्टेंड के पास शनिवार को अफरातफरी का माहौल उस समय बन गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। सड़क पर दौड़ रही कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार चार लोगों ने गजब की सूझबूझ दिखाई और आग विकराल होने से पहले ही वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। बीच सड़क पर धू-धू कर जलती कार को देखकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे काफी देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

देवघर में जैप जवान की AK-47 के ब्रस्ट फायर से मौत, लगातार फायरिंग से गर्दन में लगी कई गोलियां
ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा था परिवार
जानकारी के मुताबिक सरायकेल खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी श्रीनिवास नायक अपनी पत्नी और बेटे के साथ बेटे को दुरंतो एक्सप्रेस में बैठाने के लिए टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने कार को आउट गेट के पास खड़ा किया और स्टेशन के भीतर चले गए।इसी दौरान कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण वे नाकाम रहे।कार मालिक श्रीनिवास नायक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो कार पूरी तरह जल चुकी थी। उन्होंने आशंका जताई कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

See also  संताल के रास्ते 18 जून तक झारखंड में मानसून करेगा प्रवेश, आज से बारिश शुरू

जमशेदपुर में मर्डर, कार से आए बदमाशों ने युवक को मारी गोली; मौत
चंद सेकंड में राख का ढेर बनी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार टाटानगर स्टेशन क्षेत्र की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन चाईबासा बस स्टैंड के समीप पहुंचा, उसके बोनट से अचानक गहरा काला धुंआ उठने लगा। चालक ने खतरे को भांपते हुए तत्काल ब्रेक लगाया और चिल्लाते हुए सभी यात्रियों को फौरन बाहर निकलने को कहा।कार सवारों के बाहर निकलते ही चंद सेकंड के भीतर लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों के चेहरों पर दहशत साफ देखी जा सकती थी। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now