देवघर में जैप जवान की AK-47 के ब्रस्ट फायर से मौत, लगातार फायरिंग से गर्दन में लगी कई गोलियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 22, 2025

देवघर में जैप जवान की AK-47 के ब्रस्ट फायर से मौत, लगातार फायरिंग से गर्दन में लगी कई गोलियां

देवघरः शनिवार की सुबह देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। झारखंड आर्म्ड पुलिस के एक हवलदार की अपनी ही सर्विस राइफल(AK-47) से हुए ब्रस्ट फायर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान जैप-05 के हवलदार शिवपूजन पाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भभुआ (बिहार) के निवासी थे।

जमशेदपुर में मर्डर, कार से आए बदमाशों ने युवक को मारी गोली; मौत
AK-47 राइफल की शूटिंग रिंग को चार्ज देने के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार, हवलदार शिवपूजन पाल अपनी AK-47 राइफल की शूटिंग रिंग को चार्ज दे रहे थे। इसी दौरान, दुर्घटनावश AK-47 से ब्रस्ट फायर हो गया। राइफल से निकली 6 से 7 गोलियां हवलदार शिवपूजन पाल की गर्दन में लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में आगे की जांच और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

See also  देवघर में हत्या के तीन दिन पहले दर्ज हो गई FIR ! संदेह के घेरे में पुलिस की कार्यशैली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now