सुपरस्टार धमेंद्र का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, मुंबई के विर्ले श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार

सुपरस्टार धमेंद्र का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, लंबे समय से बीमार चल रहे थे बॉलीवुड के हीमैन

डेस्कः बॉलीवुड के हीटमैन सुपरस्टार धमेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। धमेंद्र देओल के निधन की सूचना के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से बीमार चल रहे धमेंद्र ने 24 नवंबर को अंतिम सांस ली। वो कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे लेकिन रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। सोमवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई जिसके बाद एक एंबुलेंस को घर के अंदर जाते देखा गया। इसके बाद से सनी विला के आस-पास हलचल तेज हो गई थी। वहीं अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। तमाम सिने हस्तियों ने वहां पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

G6gmmkiaMAAzY3f

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पोस्ट लिखकर दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि की है।उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- यह एक युग का अंत है। एक बहुत बड़े मेगा स्टार। मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार… अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति… वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे…

See also  हजारीबाग में रजरप्पा मंदिर से पूजा करके लौट रहे टाटा मैजिक ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, दो की मौत, 13 घायल

G6gkjHpakAAb Yv

नक्सलियों ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी, कहा-‘हम सब एक साथ हथियार डाल देंगे’
धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने तरीबन 65 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। साल 1960 में उन्होंने ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेर देश’, ‘लोहा’ जैसी और भी कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन किया। हालांकि, अब धर्मेंद्र ने अपने तमाम चाहने वालों की आंखों को नम कर दिया।

G6gkIzsbMAAuvlF

SIR के लिए कोई अधिकारी आए तो उसे घर में बंधक बनाकर रखें, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल
300 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था। इस छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर बनने का सफर तय किया। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हार लोगों ने पर्दे पर उनकी अदाकारी पसंद की।उन्होंने हिंदी के साथ पंजाबी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था।

See also  शिखर धवन और सोफी शाइन ने रिश्ता किया कन्फर्म, आयशा मुखर्जी के तलाक के बाद अब सिंगल नहीं रहेंगे क्रिकेट के गब्बर

IND vs SA: रांची के मैदान में फिर दिखेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, बुमराह की खलेगी कमी
ये होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनकी एक फिल्म अभी रिलीज होने बाकी है, जिसके जरिए एक बार फिर से पर्दे पर उनकी उम्दा अदाकारी दिखेगी। वो फिल्म है ‘इक्कीस’, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर का नया पोस्टर भी आया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। वो साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल के रोल में दिखेंगे। वहीं धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में होंगे।
धर्मेंद्र के निधन से उनके फैंस के बीच मायूसी है। वे हर एक जनरेशन के पसंदीदा एक्टर रहे और जनता से उन्हें खूब प्यार और सम्मान मिला। एक्टर की खास बात ये रही कि उन्होंने अंतिम सांस तक अभिनय का दामन नहीं थामा। उनके निधन के बाद फैंस उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं। फिल्म जगत में एक्टर के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

See also  Dharmendra की कई फिल्मों का झारखंड में हुई थी शूटिंग, तोपचांची झील में छलांग ने मचा दिया था हड़कंप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now