रांची में कफ सीरप के लिए डॉक्टर की हत्या, गांव वालों ने एक आरोपी वारिस अंसारी को पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2025

बिहार में ASI की निर्मम हत्या, सिवान में हुई वारदात के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव में पिछले दस वर्षों से चिकित्सा सेवा दे रहे डॉक्टर स्वपन दास की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने गांव के ही वारिस अंसारी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

एक अन्य आरोपित भाग निकला। भागने वाला युवक मांडर इलाके का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार स्वपन दास मतवे गांव में किराये के मकान में रहते थे और वहीं क्लीनिक चलाते थे।

सुबह ग्रामीणों ने उनके कमरे से चीखने की आवाज सुनी। जब लोग वहां पहुंचे तो नजारा देख सभी सन्न रह गए। डॉक्टर स्वपन दास खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे और कमरे में वारिस अंसारी मौजूद था।

See also  रांची में दो बच्चों के साथ मां ने लगाई फांसी, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद के कृषि बाजार में फायरिंग, मारपीट कर अपराधियों ने व्यवसायी से की लूटपाट

ग्रामीणों ने तत्काल वारिस को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। एफएसएल की टीम ने भी स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह एक छोटी सी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। वारिस अंसारी नशे का आदी था।

रविवार सुबह वह डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचा और नशे के लिए सीरप की मांग की। डाक्टर ने सिरप उपलब्ध न होने की बात कही, जिस पर वारिस और उसके साथी ने बहस शुरू कर दी। बात बढ़ने पर डाक्टर और युवकों में झड़प हुई। इसी दौरान वारिस ने डाक्टर का गला रेत दिया।

पटना में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, हादसे के समय सो रहे थे सभी

See also  कटिहार में मुर्हरम जुलूस के दौरान बवाल, दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, दो दर्जन लोग घायल

डॉक्टर करते थे ग्रामीणों की मदद

मृतक डॉक्टर स्वपन दास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिले के राजापुर गांव के रहने वाले थे। वे पिछले करीब दस साल से मतवे गांव में तबारक अंसारी के घर में किराए पर रहकर स्थानीय लोगों को इलाज की सुविधा दे रहे थे।

ग्रामीणों का कहना है कि स्वपन दास गांव के मेडिकल लाइफलाइन थे। वह दिन-रात जरूरतमंदों को इलाज देते थे और कभी भी पैसे की मांग नहीं करते थे। गरीबों के इलाज में वह खुद दवा तक उपलब्ध करा देते थे।

रांची जिला खो-खो चैंपियनशिप का भव्य समापन: लिटिल स्टार क्लब और डे बोर्डिंग सेंटर विजेता

डॉक्टर के औजार से ही कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार डाक्टर की हत्या उनके ही औजार से की गई। आरोपित हत्या के बाद भागने की कोशिश में था, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से वह पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से खून से सना औजार बरामद कर लिया है। बुढ़मू थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के पीछे नशे से जुड़ा विवाद तो है ही, लेकिन पैसे के लेन-देन का मामला भी सामने आया है।

See also  NEET Paper Leak: चरही गेस्ट हाउस में ओएसिस प्राचार्य से सीबीआई कर रही पूछताछ

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि डॉक्टर और आरोपित के बीच कुछ आर्थिक लेन-देन हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपित से लगातार पूछताछ जारी है। डॉक्टर की इतनी बेरहमी से हत्या होने पर ग्रामीणों में आक्रोश और गम दोनों है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के अपने गांव में रहते हैं।

बिहार में चुनाव प्रचार बंद होने से पहले RJD नेता की कार पर फायरिंग, NDA नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now