रांची जिला खो-खो चैंपियनशिप का भव्य समापन: लिटिल स्टार क्लब और डे बोर्डिंग सेंटर विजेता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2025

रांची:रांची जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आयोजित 14वीं रांची जिला खो-खो चैंपियनशिप का आज भव्य समापन हुआ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं खो-खो खेल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रांची का नाम रोशन करेंगे।

पुरुष वर्ग में विजेता टीम लिटिल स्टार क्लब, रांची रही। द्वितीय स्थान पर बिरसा मुंडा क्लब रांची, तृतीय स्थान पर ओ डी एम सफायर ग्लोबल स्कूल हरदाग और चतुर्थ स्थान पर ग्लोबल स्कूल की टीम रही। वहीं बालिका वर्ग में विजेता टीम डे बोर्डिंग ट्रेनिंग सेंटर रांची रही। द्वितीय स्थान पर रांची वॉरियर्स गर्ल्स टीम, नगड़ी, तृतीय स्थान पर जी.वी.ए.वी. नगड़ी टीम और चतुर्थ स्थान पर जेम्स डोमोडीह स्कूल तमाड़ टीम रही।

WhatsApp Image 2025 11 09 at 21.05.05

विशेष पुरस्कार पुरुष वर्ग में बेस्ट रनर का रवि उरांव को मिला। जबकि बेस्ट चेंजर अमन कार्तिक रजक और बालिका वर्ग में बेस्ट चेज़र अनुष्का तिर्की और बेस्ट रनर कोमल तिर्की रहीं। इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी संगीता कुमारी, विजय पॉल, संदीप कुमार, अनुज कुमार, भारत कुमार, अनुज कुमार, सुभाष गांगुली एवं सुमित मुंडा, अजित लकड़ा रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

See also  रामगढ़ के आलोक स्टील प्लांट के प्रदूषण से खेती को हो रहा नुकसान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने DC को दिया कार्रवाई का निर्देश

रांची जिला खो-खो संघ के सचिव सुनील कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित किया और कहा कि उन्होंने खो-खो खेल को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान निभाया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संघ खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा ताकि रांची जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राहुल यादव एवं सह अतिथि नीलम चौधरी रहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now