धनबाद के कृषि बाजार में फायरिंग, मारपीट कर अपराधियों ने व्यवसायी से की लूटपाट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2025

धनबाद के कृषि बाजार में फायरिंग, मारपीट कर अपराधियों ने व्यवसायी से की लूटपाट

धनबादः रविवार देर शाम बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही एक व्यवसायी से लूटपाट भी की गई। व्यवसायी श्याम भीमसरिया के साथ पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने मारपीट की लूट की घटना को अंजाम दिया।अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पिस्टल के बट्ट से मारकर व्यव्सायी को घायल कर दिया।

रांची जिला खो-खो चैंपियनशिप का भव्य समापन: लिटिल स्टार क्लब और डे बोर्डिंग सेंटर विजेता
अपराधियों के बाइक से भागते हुए व्यवसायियों ने वीडियो भी बनाया गया है। व्यवसायी वर्ग ने काफी देर तक शोर मचाया, पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार अपराधी रुपयों से भरा बैग लेकर तेज रफ्तार में फरार हो गया। घायल व्यव्सायी को आननफानन में इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस घटना से व्यवसायी वर्ग में दहशत और गुस्सा है। पुलिस को घटना की सूचना व्यवसायियों ने दी। घटना की जानकारी पाकर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी शंकर कामती, धनबाद सदर, बरवाअड्डा थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल व्यवसायी से घटना की जानकारी ली।

See also  पहलगाम हमले के बाद 6 आतंकियों के ठिकानों को किया गया ध्वस्त, तेज धमाके के साथ मलबे में तब्दील हुआ घर

रांची में युवती को अपराधियों ने मारी गोली, घायल अवस्था में रिम्स में भर्ती
वहीं बाजार समिति के व्यवसायियों ने कहा कि घटना दुखद है, उनके साथी व्यव्सायी अपने दुकान को बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार समिति परिसर में अपराधी जो पहले से घात लगाए था मारपीट करते हुए लूट छिनतई की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की।कारोबारियों ने कहा कि बाजार समिति में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी जिले के साथ अन्य जिलों से पहुंचते हैं। टीओपी निर्माण, पुलिस बल की तैनाती की मांग करते आ रहे लेकिन कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गयी। वहीं अस्पताल पहुंचे सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों का सुराग मिला है। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, दो दिन के अंदर घटना में शामिल अपराधी बेनकाब होगा।

DGP के गोपनीय विभाग प्रभारी इंस्पेक्टर गणेश सिंह पर ACB ने दर्ज किया आईआर, अवैध वसूली का आरोप
बताते दें कि बरवाअड्डा कृषि बाजार समिति में फल और खाद्यान्न समेत अन्य चीजों की थोक बिक्री होती है।यहां बड़ी संख्या में व्यवसायी यह अपना कारोबार करते हैं।झारखंड ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी कारोबारी यहां पहुंचते हैं। ऐसे में अपराधियों द्वारा की इस घटना से व्यवसायी वर्ग में दहशत का माहौल है।व्यवसायी प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहें हैं।

See also  नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 27 एजेंडों पर लगी मुहर, भागलपुर में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now