धनबाद में जयराम महतो की पार्टी के नेता और हाइवा मालिक में हिंसक झड़प, JLKM समर्थक ने की आत्मदाह करने की कोशिश, पुलिस का पथराव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2025

धनबाद में जयराम महतो की पार्टी के नेता और हाइवा मालिक में हिंसक झड़प, JLKM समर्थक ने की आत्मदाह करने की कोशिश, पुलिस का पथराव

धनबादः झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र स्थित परसियाबाद मोड़ पर गुरुवार को हाइवा मालिक सह पूर्व वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव और जयराम महतो की झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना के बाद इलाके में करीब तीन घंटे तक जबरदस्त हंगामा और सड़क जाम की स्थिति बनी रही, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

लोहरदगा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा डायन और जादू-टोना के केस का ब्योरा
आत्मदाह की कोशिश और सड़क जाम
हिंसक झड़प के बाद जेएलकेएम समर्थक डिस्को महतो ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना से लोगों का गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने भौंरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण करीब तीन घंटे तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप रही।

See also  डुमरी में सुखराम महतो की मौत के बाद हो रहे प्रदर्शन के बीच आरोपी BDO अन्वेषा ओना गई छुट्टी पर, परिजनों के साथ जयराम महतो बैठे धरने पर

भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के 5 डॉक्टरों के खिलाफ FIR, गलत इलाज करने का आरोप
​मारपीट की वजह और आरोप
​घायल JLKM नेता कार्तिक महतो ने बताया कि भौंरा क्षेत्र में हाइवा वाहनों से लगातार प्रदूषण और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। गुरुवार को सड़क पर पानी का छिड़काव होने के बाद एक हाइवा के गुजरने से कीचड़ उछलकर लोगों पर गिरा।जब उन्होंने चालक को वाहन रोकने को कहा तो उसने हाइवा संचालक शिव कुमार यादव को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद शिव कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया, जिसमें उनका दायां हाथ टूट गया।वहीं पूर्व पार्षद शिव कुमार यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली याचिका खारिज, झारखंड हाईकोर्ट ने रिकार्ड समय में सुनाया फैसला
पुलिस ने संभाली स्थिति, लाठीचार्ज किया
​घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग (लाठीचार्ज) करना पड़ा, जिसमें कुछ महिलाओं को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायल कार्तिक महतो को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच (धनबाद मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया है। जबकि हमले के आरोपी मौके से फरार हो गए। ​

See also  बाबूलाल मरांडी ने धनबाद SSP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-वसूली का बनाया सेंट्रलाइज सिस्टम

रांची के सभी 74 छठ घाटों का हुआ सर्वे, 26 को खतरनाक घोषित, उतरते ही 7 फीट पानी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना के संबंध में ​जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसे रोक लिया गया। मौके पर तनाव को देखते हुए हल्का बल प्रयोग किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now