रांची के सभी 74 छठ घाटों का हुआ सर्वे, 26 को खतरनाक घोषित, उतरते ही 7 फीट पानी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2025

रांची के सभी 74 छठ घाटों का हुआ सर्वे, 26 को खतरनाक घोषित, उतरते ही 7 फीट पानी

रांचीः राजधानी रांची में इस साल मानसून जमकर बरसा है। राजधानी में सामान्य से 51 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसका असर छठ पूजा पर दिख रहा है। तालाबों में सीढ़ी से उतरते ही सात-आठ फीट पानी मिल रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम ने रांची के सभी 74 घाटों का सर्वे कराया था। इनमें 26 घाट हाई रिस्क जोन में हैं। यानी ये खतरनाक हैं। इन्हीं घाटों पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ती है।

लोहरदगा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा डायन और जादू-टोना के केस का ब्योरा
वहीं 14 घाट मीडियम जोन में तो 34 घाट सामान्य हैं। खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। हालांकि, चडरी तालाब, अरगोड़ा तालाब में अभी भी डेंजर जोन में बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग के पास सात फीट से अधिक पानी है। हाई रिस्क जोन में शामिल मधुकम तालाब, हातमा तालाब, देवी मंडप सरोवर नगर डैम साइड, ओझा मार्केट डैम साइट में अभी भी बैरिकेडिंग नहीं हुई है। मीडियम रिस्क जोन में शामिल तालाब में रेड रिबन लगाकर खतरा बताया जाएगा। इधर, नगर निगम ने खतरनाक घाटों में एनडीआरएफ जवान तैनात करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जल्द ही प्रमुख तालाबों में जवानों की प्रतिनियक्ति की जाएगी।

See also  अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के 5 डॉक्टरों के खिलाफ FIR, गलत इलाज करने का आरोप
नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, निम्नलिखित घाट हाई रिस्क जोन में हैं:
कांके डैम, हातमा तालाब, तिरिल बस्ती कोकर तालाब, जोड़ा तालाब बरियातू, भाभा नगर तालाब, कोकर टुनकी टोला तालाब, रिम्स, जेल तालाब, चडरी तालाब, करमटोली तालाब, हटनिया तालाब, नक्षत्र वन, बड़ा तालाब, अरगोड़ा तालाब, मधुकम तालाब, कटहल गोंदा तालाब, सरोवर नगर डैम साइड, भट्टा गढ़ा, हेहल तालाब, जगन्नाथपुर तालाब, धुर्वा डैम, धुर्वा छोटा डैम, बटन तालाब, स्वर्णरेखा घाघरा घाट, नामकुम तेतरी टोली, कैलाश नगर, नामकुम सिपाही पुल, जोजार नामकुम, हुंडरू तालाब।

सैफ एथलेटिक्स चैंनियनशिप रांची में आज से, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन
मीडियम रिस्क जोन वाले घाट
एलएन मिश्रा कॉलोनी तालाब, अल्कापुरी तालाब, पुंदाग बस्ती तालाब, दिव्यायन तालाब मोरहाबादी, तेतर टोली तालाब, जुमार नदी घाट, नवा टोली पंडरा, स्वर्णरेखा नदी, डिपो साइड नामकुम, मकचुंद टोली तालाब, बनस तालाब, शालीमार तालाब, हेसाग तालाब, स्वर्णरेखा नदी हटिया, सतरंजी तालाब।

See also  Jharkhand Chunav: 3:30 बजे तक 59.28% प्रतिशत मतदान, बहरागोड़ा में सबसे अधिक 70.1  % वोटिंग, रांची वाले फिसड्डी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now