मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली याचिका खारिज, झारखंड हाईकोर्ट ने रिकार्ड समय में सुनाया फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2025

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली याचिका खारिज, झारखंड हाईकोर्ट ने रिकार्ड समय में सुनाया फैसला

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान तथ्य छुपाने के आरोप में दायर एक चुनाव याचिका पर रिकार्ड समय में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया है। इस मामले में प्रतिवादी मनिका विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक रामचंद्र सिंह को बड़ी राहत मिल गयी है। उनके निर्वाचन को चुनौती देनेवाली हरिकृष्ण सिंह की चुनाव याचिका को हाईकोर्ट के जस्टिस अरुण कुमार राय की अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद खारिज कर दिया।

छठ से पहले हेमंत सोरेन देंगे महिलाओं को तोहफा, मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में आएगी दो महीने राशि
अदालत ने कहा कि वर्तमान मामले में याचिका निर्धारित 45 दिनों की अवधि से बहुत बाद में दायर की गयी है। चुनाव याचिका दायर करने में देरी को अदालत न तो बढ़ा सकता है और न ही माफ कर सकता है। अदालत ने इस याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना। कहा कि कानून के मुताबिक, चुनाव परिणाम जारी होने के 45 दिनों के अंदर ही चुनाव याचिका दायर की जा सकती है। प्रार्थी हरिकृष्ण सिंह ने 98 दिनों की देरी से चुनाव याचिका 15 अप्रैल 2025 दायर की।

See also  हाईकोर्ट से झारखंड सरकार को झटका, बिस्कोमान चुनाव में नामित सदस्य के भाग लेने से रोके जाने के मामले पर सुनवाई से इंकार

धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के खिलाफ शिकायत, टेंडर शर्तो को बदलने की ACB से जांच कराने की मांग
झारखंड विधानसभा के चुनाव का परिणाम 23 नवंबर 2024 को आया था। इससे पूर्व प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता एलसीएन शाहदेव ने बहस की। प्रार्थी हरिकृष्ण सिंह ने चुनाव याचिका दायर की थी। उन्होंने मनिका के निर्वाचित कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह के निर्वाचन को चुनौती दी थी। उनका आरोप था कि रामचंद्र सिंह ने अपने नामांकन पत्र में पत्नी के नाम 1.38 एकड़ में स्टोन क्रशर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now