रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2026

रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दवाब का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से झारखंड के मौसम में 27 अक्टूबर से बदलाव दिखेगा। रांची सहित राज्य के 16 जिलों में बारिश के साथ 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना हैं। लेकिन कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 27 अक्टूबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे। झारखंड के दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पूर्व और मध्य क्षेत्र में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। यह स्थिति 30 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है। इसके बाद चक्रवाती तूफान के नेपाल की ओर बढ़ने से इसके कमजोर होने की संभावना है, जिससे 31 अक्टूबर और एक नवंबर से धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान थाईलैंड के बाद उत्तरी अंडमान से होकर शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में पहुंचा। इसके अगले दो दिनों तक बंगाल क्षेत्र में ही रहने की संभावना है, जबकि 26 अक्टूबर से इस चक्रवाती तूफान के दक्षिणी ओडिशा और इसके सटे क्षेत्र की ओर बढ़ने या पहुंचने की संभावना है।

See also  झारखंड में फ्लाइओवर-फुटब्रिज की मांग को लेकर लोगों का जल सत्याग्रह, चार साल पहले हुआ था शिलान्यास

इधर, शुक्रवार को रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 1.08 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ गयी है। रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे रांची में रात में ठंड बढ़ गयी है, बारिश होने के बाद ठंड में और वृद्धि की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now