गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, एल्विश यादव के घर करवाई थी फायरिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2026

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, एल्विश यादव के घर करवाई थी फायरिंग

डेस्कः भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने उसे शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पकड़ा। हिमांशु भाऊ हरियाणा और दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में था। यानी पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।उसके खिलाफ इंटरपोल ने भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।यह नोटिस दूसरे देशों की पुलिस को किसी वांछित आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने में मदद करता है।

भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की अमेरिका में गिरफ्तारी के बाद उसके करीबी और हरियाणा के पलवल जिले के फरीदपुर गांव का रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका से ही गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा STF के इनपुट पर उसे अमेरिका के लास वेगास से धर दबोचा गया।नीरज फरीदपुरिया बंबीहा गैंग का सरगना है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन भी है। वह हत्या, फिरौती और रंगदारी जैसे कई मामलों में वांछित था। विदेश में बैठकर वसूली सिंडिकेट चलाने वाले इस गैंगस्टर को भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है।

See also  कांग्रेस कोटे के मंत्रियों ने परिमल नाथमानी के नामांकन को लेकर विधानसभा में किया हंगामा, वकील सलमान खुर्शीद को पक्ष नहीं रखने दिया

हिमांशु भाऊ की तरह, नीरज फरीदपुरिया भी हरियाणा पुलिस की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के एसपी चंद्रमोहन ने अप्रैल 2025 में ये दावा किया था कि नीरज फरीदपुरिया को भारत वापस लाने में कुछ समय लग सकता है। लेकिन उसे वापस लाकर उससे हिसाब जरूर बराबर किया जाएगा।अब उसे विदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमेरिका के लास वेगास से नीरज और हिमांशु भाऊ अरेस्ट
जानकारी के मुताबिक, नीरज और हिमांशु भाऊ दोनों को 22 अक्टूबर को अमेरिका के लास वेगास से एक साथ पकड़ा गया है। हरियाणा STF के इनपुट पर अमेरिका में यह कार्रवाई हुई है।अमेरिकी एजेंसी ICE की मदद से दोनों गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है।दोनों को भारत डिपोर्ट कराने के लिए हरियाणा STF केंद्रीय एजेंसियों के साथ USA के संपर्क में है।बता दें कि अमेरिका में ICE के तहत काम करने वाली ERO डिवीजन इमिग्रेशन कानूनों के उल्लंघन के मामलों में हिरासत और देश से निष्कासन की कार्रवाई करती है।

See also  नीतीश के उत्तराधिकारी कहे जाने वाले पूर्व IAS अधिकारी मनीष वर्मा को JDU में मिली बड़ी जिम्मेदारी

हरियाणा का ये गैंगस्टर अमेरिका से चलाता था गैंग
बता दें कि गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया हरियाणा के पलवल के फरीदपुर गांव का रहने वाला है। वह फिलहाल अमेरिका में था। उस पर 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।नीरज फरीदपुरिया को हरियाणा पुलिस ने 2012 में हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसे 2015 में हत्या के एक मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।लेकिन पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 2019 में उसे जमानत दे दी थी। 26 जून ,2019 को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की फरीदाबाद में हत्या हुई इस हत्या में नीरज का नाम सामने आया था। इसके बाद वह दुबई होते हुए कनाडा भाग गया था।

एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी से भी जुड़ा नाम
हिमांशु भाऊ के गिरोह ने 2025 में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी भी ली थी। इसके अलावा, दिल्ली के आया नगर में डेयरी कारोबारी रतन लोहिया की हत्या के मामले में भी उसके गिरोह के सदस्यों के नाम सामने आए। पुलिस के मुताबिक, रतन लोहिया की हत्या से पहले हमलावरों ने कई घंटे तक इलाके पर नजर रखी थी। इसके बाद उन पर 60 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। इस मामले में हिमांशु के गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। रतन लोहिया के परिवार ने आरोप लगाया था कि उनकी हत्या, अरुण नाम के व्यक्ति की हत्या का बदला लेने के लिए की गई। अरुण को इस साल छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास गोली मारी गई थी।

See also  खूंटी में फायरिंग, लाइनमैन को अपराधियों ने मारी गोली, रीढ़ में फंसी गोली, हालत नाजुक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now