दिल्ली में तेज बारिश का कहर, पानी में बहा युवक नाले में जा गिरा; घटना का VIDEO वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

delhi_heavy-rain

दिल्ली: दिल्ली में हुई तेज बारिश के दौरान महरौली के सब्जी मंडी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पानी के तेज बहाव में एक युवक बहकर एमसीडी के नाले में जा गिरा। देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। देर रात तक दिल्ली नगर निगम व अग्निशमन विभाग की टीमें युवक की तलाश में जुटी हुई थीं, मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका।

युवक के बहने का लगभग 9 सेकेंड का एक वीडियो पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बहता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच एक-दो लोगों ने उसकी मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उनका हाथ उस तक नहीं पहुंच सका। आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए युवक को लेकर चिंता जताई।

See also  डायरी में दर्ज थी शराब कारोबार पर कब्जे की प्लानिंग, हेमंत सोरेन के भाई को बताया गया दुश्मन

स्कूल की बोर्ड मीटिंग में अचानक कपड़े उतारने लगी महिला… मचा हड़कंप; वीडियो वायरल

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहने वाले युवक की पहचान 33 वर्षीय देवेन्द्र उर्फ कालू के रूप में हुई है। देवेन्द्र के भाई किशन ने वीडियो देखकर उसकी पहचान की है। देवेन्द्र मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है। वह महरौली स्थित कालरा आटा चक्की पर 2 महीने से काम कर रहा था।

महरौली में रहने वाले शरद वशिष्ठ ने बताया कि मंगलवार दोपहर को अचानक तेज बारिश हुई। इसी दौरान महरौली सब्जी मंडी के पास तीन रास्तों की तरफ से इकट्ठा बारिश का पानी आया। जिसमें एक युवक बहकर डूब गया। जबकि पुलिस अधिकारी के अनुसार दोपहर करीब 1.10 बजे पीसीआर के जरिए उन्हें सूचना मिली कि एक युवक पानी के बहाव में डूबकर हजरत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की दरगाह के पास नाले में गिर गया है।

See also  बिहार में टला बड़ा रेल हादसा; दो हिस्सों में बंटी श्रमजीवी एक्सप्रेस, यात्रियों को लगा जोरदार झटका

अलका तिवारी बनीं राज्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत होने के बाद मिली नई जिम्मेदारी

सौरभ भारद्वाज ने जताई युवक को लेकर चिंता

आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने युवक के बहने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्ली के महरौली से जल भराव में डूबते हुए आदमी की बहुत दिल दहलाने वाली वीडियो आई है। पता नहीं ये बहता हुई आदमी बचा या नहीं?’

बारिश के पानी के बहाव में एक स्कूटी भी गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार दमकल के साथ मिलकर पुलिस ने घंटों युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार सुबह एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

See also  'कभी धोखा नहीं दिया' धनश्री से तलाक के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल ने कहा-'मुझे आत्महत्या...'

एशिया कप ट्रॉफी विवादः मोहसिन नकवी के रवैये से BCCI नाराज, बीच में छोड़ दी मीटिंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now