स्कूल की बोर्ड मीटिंग में अचानक कपड़े उतारने लगी महिला… मचा हड़कंप; वीडियो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

video_california

डेस्कः अमेरिका के स्कूल में पिछले दिनों चल रही एक बोर्ड मीटिंग में एक महिला की वजह से हड़कंप मच गया। महिला मीटिंग में बीच अचानक एक-एक कर अपने कपड़े उतारने लगी और सिर्फ बिकनी पहनकर अपना भाषण देने लगी। मामला कैलिफोर्निया का है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला की पहचान बेथ बॉर्न के रूप में हुई है, जो पहले भी इस तरह के विवाद खड़े कर चुकी है।

महिला जिले की उस नीति का विरोध कर रही थी, जिसके मुताबिक ट्रांसजेंडर छात्रों को उनकी पसंद के लॉकर रूम और वॉशरूम का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी गई है। महिला मॉम्स फॉर लिबर्टी नाम की एक संस्था की अध्यक्ष है। यह वाकया 18 सितंबर को हुआ जब वह डेविस जॉइंट यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड की मीटिंग में भाग लेने पहुंची थी।

अलका तिवारी बनीं राज्य निर्वाचन आयुक्त, मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत होने के बाद मिली नई जिम्मेदारी

See also  MP में टीचर ने क्लास शुरू कर दी पार्टी, मासूमों को परोसी शराब; वायरल वीडियो पर कलेक्टर का ऐक्शन

कपड़े उतारने हुए महिला कहने लगी, “मैं डेविस यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट की एक अभिभावक हूं, और मैं आज यहां जूनियर हाई स्कूलों के लॉकर रूम के लिए आपकी नीतियों पर बात करने आई हूँ। एमर्सन, होम्स, हार्पर जूनियर हाई। अभी, हम अपने छात्रों को फिजिकल एजुकेशन की क्लासेस के लिए कपड़े उतारने के लिए कहते हैं। इसलिए मैं आपको बस यह बताने जा रही हूं कि जब मैं कपड़े उतारती हूं तो उन्हें कैसा लगता है।”

महिला ने कहा है कि वह अपने कपड़े उतारकर यह दिखाना चाहती थीं कि मौजूदा नियमों के तहत लड़कियां कितनी असुरक्षित महसूस कर सकती हैं। जैसे ही उसने अपने कपड़े उतारने शुरू किए, बैठक में अफरा-तफरी मच गई और बोर्ड के सदस्यों ने बैठक स्थगित कर दी।

See also  गन्ने के खेत में मिले दुल्हन के कपड़े, ड्रोन उड़ाकर देखा तो… खुला सुहागरात का ये गहरा राज, सदमे में दूल्हा

एशिया कप ट्रॉफी विवादः मोहसिन नकवी के रवैये से BCCI नाराज, बीच में छोड़ दी मीटिंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now