‘महागठबंधन अस्वस्थ, डॉक्टर के पास जा रहे दिल्ली…’, मुकेश सहनी के बयान से सियासी हलचल तेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 13, 2025

मुकेश सहनी बिहार विधानसभा चुनाव में पत्नी और भाई को बनाएंगे उम्मीदवार, जीतन राम मांझी का अपनाएंगे मॉडल

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दलों में सीटों की खींचतान बढ़ गई है। एक ओर जहां एनडीए ने अपनी सीट शेयरिंग का एलान कर दिया है। वहीं, महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मामला अभी भी फंसा हुआ नजर आ रहा है।

उम्मीद यह जताई जा रही है कि महागठबंधन भी जल्द ही सीट शेयरिंग का एलान करेगा। राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के साथी मुकेश सहनी सीट शेयरिंग को लेकर नाराज चल रहे हैं।

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बैठकें चल रही है, लेकिन निर्णय नहीं हो पा रहा है। रविवार को महागठबंधन के घटक दल के नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। महागठबंधन में सोमवार को सीट शेयरिंग पर अंतिम चर्चा होगी।

टेक्सास में प्लेन क्रैश के बाद जबर्दस्त आग, ट्रक पर गिरा विमान; कैसे हुआ हादसा

वहीं, दिल्ली जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपनी नाराजगी प्रकट की।

See also  झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन थोड़ा सा बीमार हुआ है, दिल्ली जा रहा हूं, सारे डॉक्टर वहां है, वहीं सही इलाज हो जाएगा। महागठबंधन को स्वस्थ करने के लिए सही डॉक्टर दिल्ली में हैं, जिसके पास इलाज करने जा रहा हूं। उनके इस बयान पर राजनीति तेज हो गई है।

एनडीए गठबंधन के नेता अब यह कह रहे हैं कि बिहार महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है और जल्द ही गठबंधन अलग-अलग हो जाएगा। लेकिन एनडीए में भी सीटों को लेकर जीतन राम माझी और उपेंद्र कुशवाहा में थोड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है।

पटना में एकतरफा प्यार में 15 साल की छात्रा अगवा, कार में लेकर घूमता रहा आशिक; अश्लील वीडियो भी बनाए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now