गुमला के महिंद्रा शोरूम पर ACB का छापा, विनय सिंह के खिलाफ कार्रवाई तेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 29, 2025

गुमला : नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करते हुए सोमवार को एसीबी की टीम ने गुमला के लोहरदगा रोड़ स्थित महिंद्रा नेक्सजेन शोरूम में छापेमारी की। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने शोरूम की गहन जांच शुरू की और दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला। एसीबी अधिकारियों ने कर्मचारियों से आय-व्यय से संबंधित जानकारी ली। अनियमितताओं और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की शिकायतें मिलने के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की।

विनय सिंह के हजारीबाग शोरूम को ACB ने किया सील, शराब और भूमि घोटाले में गिरफ्तार नेक्सजेन संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

web.whatsapp 56 1
ऐसी चर्चा है कि लंबे समय से इस शोरूम के संचालन में अनियमितताओं और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं आरोपों की पुष्टि करने के उद्देश्य से एसीबी ने यह कार्रवाई की।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि रांची स्थित शोरूम में भी छापामारी हुआ है।सोमवार को गुमला में भी छापामारी किया गया है। जैसे जैसे लिंक मिलता जाएगा दायरा बढ़ता जाएगा।कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए और पूरे मामले की जानकारी लेने लगे। इस कार्रवाई ने गुमला शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और लोग आगे की कार्रवाई पर नजरें टिकाए हुए हैं।

See also  Pankaj Tripathi पर टूटा दुखों का पहाड़, जीजा की मौत, बहन को किया गया रेफर, बॉलीवुड एक्टर पहुंचेंगे कोलकाता

नेक्सजेन संचालक विनय सिंह के ठिकानों से 198 फाइलें, 27 सीपीयू, 4 डीड, 2 मोबाइल, एक लैपटॉप जब्त, शराब घोटले में ACB का कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now