गुमला : नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करते हुए सोमवार को एसीबी की टीम ने गुमला के लोहरदगा रोड़ स्थित महिंद्रा नेक्सजेन शोरूम में छापेमारी की। दो वाहनों में पहुंचे अधिकारियों ने शोरूम की गहन जांच शुरू की और दस्तावेजों के साथ कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला। एसीबी अधिकारियों ने कर्मचारियों से आय-व्यय से संबंधित जानकारी ली। अनियमितताओं और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की शिकायतें मिलने के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की।

ऐसी चर्चा है कि लंबे समय से इस शोरूम के संचालन में अनियमितताओं और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं आरोपों की पुष्टि करने के उद्देश्य से एसीबी ने यह कार्रवाई की।स्थानीय सूत्रों का कहना है कि रांची स्थित शोरूम में भी छापामारी हुआ है।सोमवार को गुमला में भी छापामारी किया गया है। जैसे जैसे लिंक मिलता जाएगा दायरा बढ़ता जाएगा।कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए और पूरे मामले की जानकारी लेने लगे। इस कार्रवाई ने गुमला शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और लोग आगे की कार्रवाई पर नजरें टिकाए हुए हैं।




