कल्पना सोरेन महाराष्ट्र के दौरे पर, मुंबई के मशहूर डब्बवाला भाईयों से की मुलाकात, लिज्जत पापड़ प्रोडक्शन सेंटर का भी भ्रमण किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2026

कल्पना सोरेन महाराष्ट्र के दौरे पर, मुंबई के मशहूर डब्बवाला भाईयों से की मुलाकात, लिज्जत पापड़ प्रोडक्शन सेंटर का भी भ्रमण किया

रांचीः गांडेय से जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन महाराष्ट्र के दौरे पर है। झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्यों के साथ वो पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र के प्रवास पर है। उनके साथ जमशेदपुर पूर्वी की बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू और समिति के अन्य सदस्य भी है।


मंगलवार को कल्पना सोरेन ने मुंबई के मशहूर डब्बावाला भाईयों से मुलाकात की। मुंबई मेट्रो स्टेशन पर डब्बावालों से मुलाकात कर उनके कार्यप्रणाली को समझने की कोशिश की। मुंबई का डब्बावाला नेटवर्क अपने अनुशासन, समयबद्धता और समर्पण के लिए विश्व भर में विख्यात है। डब्बावाला एसोसिएशन से जुड़े लगभग 10,000 डिलीवरी कर्मी प्रतिदिन 3 से 4 लाख घर का बना भोजन लोगों तक समय पर पहुँचाने का कार्य करते हैं। यह व्यवस्था मेहनत, प्रबंधन और विश्वास का एक अद्भुत उदाहरण है।
इसके साथ ही कल्पना सोरेन ने महिला एवं बाल विकास समिति की सदस्यों के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad के प्रोडक्शन सेंटर का भ्रमण करने एवं वहाँ कार्यरत अनेक महिलाओं से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।
लिज्जत पापड़ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक उद्यमिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह पहल आज हजारों महिलाओं को रोजगार एवं आत्मसम्मान प्रदान कर रही है। वहाँ की कार्यप्रणाली, अनुशासन और महिलाओं का समर्पण वास्तव में प्रेरणादायी है।


See also  बेंगलुरु में RCB इवेंट के दौरान हुए हादसे पर आया विराट कोहली का रिऐक्शन, बोले- मेरे पास कहने के लिए...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now