CBSE Date Sheet 2026: सीबीएससी 10th 12th डेटशीट जारी, सब्जेक्ट वाइज चेक करें एग्जाम डेट

cbse 10th date sheet 1(1)

डेस्कः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए संभावित टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। डेटशीट ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर साझा किया गया है। डेटशीट के मुताबिक सेकेंडरी क्लास की परीक्षाएं 17 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक एवं सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड एग्जाम में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स डेटशीट वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

किस डेट में किस विषय की होगी परीक्षा, चेक करें डिटेल

10th क्लास का पहला पेपर मैथमेटिक्स विषय का होगा वहीं आखिरी पेपर विभिन्न भाषा विषयों का होगा। कक्षा 12वीं का पहला पेपर 17 बायोटेक्नलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड इंग्लिश, शॉर्टहैंड हिंदी का आयोजित होगा वहीं अंतिम पेपर संस्कृत कोर, मल्टीमीडिया, डाटा साइंस विषय का होगा।

खेल-खेल में बच्चे ने निगल लिया सिक्का, निकाल नहीं पाए दुमका मेडिकल कॉलेज डॉक्टर, एम्स रेफर

10वीं की डेटशीट

cbse 10th date sheet 1(1)

cbse 10th date sheet 2(1) cbse 10th date sheet 3 cbse 10th date sheet 4 cbse 10th date sheet 5 cbse 10th date sheet 6

cbse 10th date sheet 3

cbse 10th date sheet 4

cbse 10th date sheet 5

cbse 10th date sheet 6

12वीं की डेटशीट

cbse 12th date sheet 1(1)

cbse 12th date sheet 2(1)

cbse 12th date sheet 3

cbse 12th date sheet 4

cbse 12th date sheet 5

10th क्लास के लिए दो बार होंगी परीक्षाएं

सीबीएसई की ओर से अगले वर्ष 10th क्लास के लिए दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए भी डेट्स घोषित कर दी गई हैं। टाइम टेबल के मुताबिक 2nd एग्जामिनेशन परीक्षाएं 15 मई से शुरू होकर 1 जून 2026 तक संपन्न करवाई जाएंगी।

झारखंड निकाय चुनाव में पिछड़ों के लिए मांगा 42% आरक्षण, कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उठा मुद्दा

पेपर के लिए क्या रहेगी टाइमिंग

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जारी किये गए टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का आयोजन केवल एक शिफ्ट में करवाया जायेगा। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। सभी छात्र ध्यान रखें कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले ही अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर लें। किसी भी प्रकार से लेट होने पर आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे में आपका साल खराब हो सकता है।एडमिट

कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पूर्व स्कूल से होंगे प्राप्त

जो भी छात्र बोर्ड परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं उनके लिए एडमिट कार्ड सीबीएसई की ओर से परीक्षा से कुछ दिन पूर्व आपके स्कूल में भेज दिए जाएंगे। इसके बाद छात्र अपने क्लास टीचर/ प्रिंसिपल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। परीक्षा केंद्र पर सभी छात्र अनिवार्य रूप से प्रवेश पत्र साथ लेकर जाएं तभी आपको परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

रांची SSP ने रात एक बजे शहर की सुरक्षा का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए कई निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now