झारखंड में BLO के थैले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर, BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2026

रांचीः BJP ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक BLO द्वारा मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला थैला इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही जगन्नाथपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या-176 पर कई मतदाताओं का नाम दो स्थानों पर होने के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

bjp complain 1782966784152 v 1
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इसके लिए अलग-अलग पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि 30 जून से प्रारंभ हुए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में बीएलओ द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला में राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैला का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।
भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, जो बिलकुल निष्पक्ष रुप से काम करती है। वहीं, जगन्नाथपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 176 पर कई मतदाताओं का नाम एक ही बूथ पर एक से अधिक स्थानों पर होने की सूचना भी निर्वाचन आयोग को लिखित रूप से दी गई है।
इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि बीएलओ को चुनाव आयोग द्वारा दिया गया थैला लेकर ही घर-घर जाना है। इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।कोई पुराना थैला लेकर बीएलओ को नहीं जाना है, जिसमें किसी राजनीतिक दल या राजनेता का नाम या तस्वीर हो। इस संबंध में गुरुवार को भी सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश भेजा जाएगा।
गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण में तमाड़ सबसे आगे, रांची चल रहा पीछे
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत रांची जिले में 29 जुलाई तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। कुल सात विधानसभा क्षेत्र में 2,777 बीएलओ कार्यरत हैं।निर्वाचकों की संख्या 26,74,681 है। अभी तक 69,675 (2.60%) गणना प्रपत्र वितरित किया गया। इनमें 1,608 (0.06%) डिजिटाइज किया गया।

See also  हेमंत सोरेन रांची के रातू रोड़ एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन में नहीं होंगे शामिल, नितिन गड़करी को पत्र लिखकर बताया कारण

विधानसभा क्षेत्रवार फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन रिपोर्ट

(बुधवार की देर शाम जारी सूचना के अनुसार)

विधानसभा क्षेत्रवितरित फार्म (संख्या)वितरित फार्म (%)डिजिटाइज्ड फार्म
58-तमाड़14,4006.57%31
61-सिल्ली9,0853.98%226
62-खिजरी11,0712.86%405
63-रांची1,5840.40%246
64-हटिया9,9131.80%302
65-कांके10,4862.09%216
66-मांडर13,1363.35%182

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now