दुकान का शटर काटकर ढ़ाई किलो चांदी की चोरी, CCTV  में कैद हुई चोर की तस्वीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 9, 2026

दुकान का शटर काटकर ढ़ाई किलो चांदी की चोरी, CCTV  में कैद हुई चोर की तस्वीर

डेस्कः बिहार के भोजपुर जिले में चांदी थाना क्षेत्र इलाके में एक ज्वेलरी की दुकान में चांदी की चोरी हुई है। मुख्य बाजार में स्थित ये दुकान थाने से महज कुछ ही दूरी पर मौजूद है। थाने के बगल में हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये है। थाने के बगल में हुई इस घटना की भनक पुलिस को नहीं लग सकी।

पटना के बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोपी साहिबगंज से गिरफ्तार, 5 साल तक छिपकर रहे अब्दुल गनी को CBI ने धर दबोचा
दुकान मालिक बीरबल कुमार ने बताया कि वे शनिवार शाम साढ़े छह बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे आसपास की चाय दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि दुकान का शटर गैलरी की तरफ से कटा हुआ है।मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि शोकेस और काउंटर बिखरा पड़ा था तथा सभी चांदी के सामान गायब थे। उन्होंने तुरंत चांदी पुलिस को सूचना दी।

See also  विजयदशमी पर रावण दहन का कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल

पटना में अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी कंपनियों के लेबल लगाकर बन रही थीं नकली दवाएं
घटना की जांच में पता चला कि चोरों ने मार्केट की गैलरी से शटर काटकर दुकान में घुसा और काउंटर में रखी चांदी की मूर्तियां, बर्तन, मछली, ग्लास तथा अन्य गहने ले गए। दुकान में लगा एक सीसीटीवी कैमरा भी चोरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। पुलिस अब बचे हुए फुटेज और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी की जांच कर रही है।
भोजपुर जिले में ज्वेलरी दुकानों पर चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। यह वारदात पुलिस की नाइट पैट्रोलिंग और बाजार क्षेत्र में मौजूदगी की कमी को उजागर करती है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस व्यवस्था को मजबूत किया जाए और मुख्य बाजारों में नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now