रांचीः मंगलवार रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के पुलिस कप्तान को हटाने का फैसला किया। इसके बाद बुधवार को झारखंड सरकार ने जमशेदपुर में SSP और सरायकेला में SP की पोस्टिंग कर दी है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है।
आज दिनांक-01.07.2026 को डा0 एहतेशाम वकारिब,भा0पु0से0 ने वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के रूप में पदभार ग्रहण किया। pic.twitter.com/MrLanLq51e
— Jamshedpur Police (@Jsr_police) July 1, 2026
वह इससे पहले सीआईडी में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर कार्यरत थे।आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह की हत्या के बाद सरकार ने जमशेदपुर के एसएसपी पियूष पांडेय और सरायकेला के एसपी निधि द्विवेदी
को मंगलवार की रात हटा दिया था। दोनों को अभी वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है।








