साहिबगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2026

साहिबगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

साहिबगंजः नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के समीप बुधवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान सुनील कुमार दास के 20 वर्षीय पुत्र आदर्श उर्फ पुक्कू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आदर्श अपने घर के पास मौजूद था, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।
इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देर किए घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉ मुकेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता सुनील कुमार दास सहित अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचे।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का विलाप सुन माहौल गमगीन हो गया।इधर, पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  पटना में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी चार गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now